Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Right wing extremists embrace elon Musk straight arm gesture in donald trump oath ceremony controversy erupted

Elon Musk: नाजी सैल्यूट विवाद के बीच एलन मस्क को मिला चरमपंथियों का समर्थन, नागरिक संगठनों ने जताई चिंता

Wed, 22 Jan 2025 08:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2025 08:28 AM IST
सार

एलन मस्क ने सोमवार को कैपिटल वन एरेना में एक भाषण के दौरान एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर खुशी जताई थी और इसी दौरान उन्होंने सीधा हाथ उठाकर वह इशारा किया था, जिसे नाजी सैल्यूट कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
Right wing extremists embrace elon Musk straight arm gesture in donald trump oath ceremony controversy erupted
एलन मस्क - फोटो : एक्स/पीयर्स मोर्गन

विस्तार

एलन मस्क के डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में सीधे हाथ के इशारे पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कई लोगों ने मस्क की आलोचना की है। दरअसल सीधे हाथ के इशारे को नाजी सैल्यूट होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि कट्टर दक्षिणपंथी लोग एलन मस्क के समर्थन में उतर गए हैं। चरमपंथी लोग इसका जश्न मना रहे हैं। गौरतलब है कि एलन मस्क ने सोमवार को कैपिटल वन एरेना में एक भाषण के दौरान एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर खुशी जताई थी और इसी दौरान उन्होंने सीधा हाथ उठाकर वह इशारा किया था, जिसे नाजी सैल्यूट कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


दक्षिणपंथी समूहों ने किया मस्क का समर्थन
इस पूरे विवाद को हवा इस बात से भी मिली है क्योंकि मस्क ने उनके इशारे को नाजी सैल्यूट होने के दावों का न तो खंडन किया है और न ही स्वीकारा है। हालांकि उन्होंने इस मामले पर हो रही आलोचना पर तीखी नाराजगी जाहिर की। एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'हर कोई हिटलर है। ये हमले बहुत थका देने वाले हैं।' श्वेत राष्ट्रवादी समूह 'व्हाइट लाइव्स मैटर' ने टेलीग्राम पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि, 'श्वेत ज्वाला फिर से उठेगी'। श्वेत राष्ट्रवादी कीथ वुड्स ने एक्स पर साझा पोस्ट में मस्क का जोरदार समर्थन किया। एक अन्य दक्षिणपंथी ने लिखा कि 'हम वापस आ गए हैं'। 
विज्ञापन


नागरिक संगठनों ने जताई नाराजगी
हालांकि यहूदी विरोध और मानवाधिकारों पर निगरानी रखने वाली संस्था एंटी-डिफेमेशन लीग ने मस्क के इशारे की आलोचना की। अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क ट्रम्प समर्थकों की भीड़ को अपना हाथ आगे बढ़ाकर क्या संदेश देना चाह रहे थे। ऑनलाइन नफरत पर नजर रखने वाले इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक डायलॉग के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जेरेड होल्ट ने कहा, 'मुझे संदेह है कि यह जानबूझकर किया गया था। यह लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रकार का संकेत हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विश्वविद्यालय में संचार के प्रोफेसर कर्ट ब्रैडॉक ने कहा कि 'यह इशारा एक फासीवादी सलामी थी और लोगों को इस पर संदेह नहीं करना चाहिए। कर्ट ब्रैडॉक चरमपंथ, कट्टरपंथ और आतंकवाद का अध्ययन करते हैं। ब्रैडॉक ने मस्क के बारे में कहा, 'वह अभी भी इसे ऐसे टाल रहे हैं जैसे कि यह कोई गंभीर बात नहीं थी। मुझे पता है कि मैंने क्या देखा, मुझे पता है कि नव-नाजियों सहित चरम दक्षिणपंथी तत्वों के बीच इस पर क्या प्रतिक्रिया थी, और मैं देख सकता हूं कि अब क्या प्रतिक्रिया है। और इसमें से कोई भी हंसी की बात नहीं है। यूरोप में नाजी सैल्यूट को द्वितीय विश्व युद्ध की घृणा, मृत्यु और विनाश से जोड़ा जाता है। इटली के एक कम्युनिस्ट युवा संगठन ने मंगलवार को मिलान के पियाजेल लोरेटो में मस्क का पुतला उल्टा लटका दिया, उसी जगह द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में मुसोलिनी को फांसी दिए जाने के बाद उनके शरीर को उल्टा लटका दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed