फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   right and left wing protesters clashed in portland America

अमेरिका में भिड़े वामपंथी और दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारी, चले पत्थर जमकर हुई हिंसा

Mon, 24 Aug 2020 01:07 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Aug 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
right and left wing protesters clashed in portland America
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से ही अमेरिका के पोर्टलैंड में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमा नहीं है। शनिवार को पोर्टलैंड की संघीय इमारतों के बाहर दक्षिणपंथी और वामपंथी समूहों के प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थर चलने लगे और हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों तरफ के प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। 

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में यह क्षेत्र कई विरोध-प्रदर्शनों का गवाह रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओरेगन के सबसे बड़े शहर में मल्टनोमाह काउंटी जस्टिस सेंटर के पास शनिवार दोपहर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ। दक्षिण और वामपंथी प्रदर्शनकारी एक-दूसरे पर पथराव करने लगे, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।
विज्ञापन



इस दौरान सड़कें अवरुद्ध हो गईं। पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। पोर्टलैंड पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने के लगभग दो घंटे के बाद चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर हिंसा समाप्त नहीं हुई तो वह भीड़ नियंत्रण हथियारों का उपयोग कर कार्रवाई करने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed