फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Right and left parties presented no-confidence motion against French Prime Minister Michel Barnier

फ्रांस:  मिशेल बार्नियर की सरकार का गिरना तय, दक्षिणपंथी और वामपंथी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

Tue, 03 Dec 2024 02:10 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 03 Dec 2024 02:10 AM IST
सार

आरएन सांसदों और वाम दलों के पास संयुक्त रूप से बार्नियर को गिराने के लिए पर्याप्त वोट हैं। ले पेन ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद अपने प्रस्ताव के साथ ही वामपंथी दल के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में भी मतदान करेंगे।

विज्ञापन
Right and left parties presented no-confidence motion against French Prime Minister Michel Barnier
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

फ्रांस के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर के खिलाफ सुदूर दक्षिणपंथी और वामपंथी दलों ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। बुधवार को इस पर मतदान होने की संभावना है और इसमें सरकार का गिरना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


दक्षिणपंथी नेशनल रैली (आरएन) नेता मरीन ले पेन ने संसद में संवाददाताओं से कहा, फ्रांस के लोग बहुत कुछ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बार्नियर ने चीजों को बदतर बना दिया है और उन्हें बाहर करने की जरूरत है। हम सरकार के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। बार्नियर सितंबर की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री बने थे। अगर आखिरी वक्त में कुछ अचंभा नहीं होता है तो बार्नियर की अल्पमत सरकार 1962 के बाद से अविश्वास प्रस्ताव के जरिये गिरने वाली फ्रांस की पहली सरकार होगी।
विज्ञापन


आरएन सांसदों और वाम दलों के पास संयुक्त रूप से बार्नियर को गिराने के लिए पर्याप्त वोट हैं। ले पेन ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद अपने प्रस्ताव के साथ ही वामपंथी दल के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में भी मतदान करेंगे। बुधवार को इन प्रस्तावों पर मतदान होने की उम्मीद है। दरअसल, बार्नियर ने सोमवार को कहा था कि वह पूर्ण संसदीय समर्थन के बिना सामाजिक सुरक्षा वित्तपोषण योजना को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद बाद ही दोनों दलों ने उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed