फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Richard browning company got patent for their jet suit

जेट सूट बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी को पहली बार मिला पेटेंट

Sat, 16 Mar 2019 04:06 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Mar 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Richard browning company got patent for their jet suit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हॉलिवुड में ऑयरनमैन फिल्म के सुपरहीरो टाेनी स्टाॅर्क ने जैसा बाॅडी सूट पहनकर उड़ान भरी थी, अब वैसा ही जेट सूट पहनकर उड़ा जा सकेगा। ये आयरनमैन बाॅडी सूट ब्रिटेन की कंपनी ग्रेविटी इंडस्ट्रीज बनाएगी। इसके लिए कंपनी ने पहनने याेग्य उड़ान प्रणाली से लैस सूट का पेटेंट हासिल कर लिया है। 


loader

पहली बार दुनिया में इसका पेटेंट हुआ है। कंपनी के संस्थापक रिचर्ड ब्राउनिंग पहले ही जेट सूट से उड़ान का 20 से ज्यादा देशों में प्रदर्शन कर चुके हैं। 

इससे पहले ब्राउनिंग ने 2017 में बाॅडी कंट्राेल्ड जेट सूट से 51.53 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने का रिकाॅर्ड बनाया था। उनका कहना है कि अब वह प्रतियाेगिता टीमाें के लिए 'जेट सूट' बनाएंगे।

क्या है ये तकनीक?

इस जेट सूट को उड़ान प्रणाली कहा जाता है। जिसमें पांच गैस टर्बाइन इंजन होते हैं। ये इंजन हाथों और पीठ पर लगाए जाते हैं। ये सूट 1,000 से ज्यादा हाॅर्सपावर के इंजन से उड़ान भरता है। इसकी खासियत है कि ये 89 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

ब्राउनिंग ने 2017 में उड़ान भरके गिनीज वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था। अब उन्होंने इसे पीछे छोड़ दिया है। इसमें इस्तेमाल इंधन जेट ए1 केराेसीन, प्रीमियम डीजल है। ये इंधन 8 मिनट उड़ान भरने का होगा। 

144 किलोग्राम के सूट का इंजन पांच टर्बाइन का होगा। इसे पहनकर इसी साल से कई टीमें उड़ान भरेंगी। सूट का पेटेंट मिलना कंपनी के लिए मील के पत्थर की तरह है। जेट सूट के अाविष्कारक अाैर ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के संस्थापक रिचर्ड ब्राउनिंग का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता साल के अंत तक ग्रेविटी रेस सीरीज की शुरुअात करना है। 

उन्होंने कहा कि वह इसके लिए कई देशाें में पायलटों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। जिससे दुनियाभर में प्रतियाेगिता के लिए कुशल टीमाें काे तैयार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed