{"_id":"5c5b6ea1bdec22737b7b811f","slug":"review-meeting-about-trade-treaty-between-india-and-nepal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरा में भारत और नेपाल के बीच व्यापार संधि को लेकर समीक्षा बैठक आज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पोखरा में भारत और नेपाल के बीच व्यापार संधि को लेकर समीक्षा बैठक आज
Thu, 07 Feb 2019 05:02 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
दो पड़ोसी देश भारत और नेपाल व्यापार संधि की समीक्षा के लिए आज पोखरा में मुलाकात करेंगे। दस साल पहले 2009 में दोनों देशों के मध्य हुई व्यापार संधि की समीक्षा के लिए यह दूसरी बैठक होगी। दो दिन तक चलने वाली इस बैठक के दौरान नेपाल भारत के साथ अपने व्यापार घाटे को कम करने के साथ शुल्क दरों में कमी करने की बात करेगा ताकि वह दक्षिण के हिस्से में अपने निर्यात को बढ़ा सके।
विज्ञापन
नेपाल के वाणिज्य, उद्योग और मंत्रालय के संयुक्त सचिव रवीशंकर बैजू ने कहा भारत के साथ नेपाल का व्यापार घाटा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। व्यापार घाटे को कम करने और अपने उत्पादों को भारतीय बाजार तक पहुंच को लेकर बातचीत करेंगे। नेपाल कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए भारत से सहयोग की बात कर सकता है। दोनों पक्ष द्वीपक्षीय व्यापार में गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने पर भी बात कर सकते हैं। पहली बैठक पिछले साल अगस्त में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन