{"_id":"5a5784804f1c1b31198b461a","slug":"women-above-25-year-old-can-now-travel-to-saudi-arabia-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से अधिक आयु की महिलाएं अकेली जा सकेंगी सऊदी अरब, ड्राइविंग की भी मिली आजादी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
25 से अधिक आयु की महिलाएं अकेली जा सकेंगी सऊदी अरब, ड्राइविंग की भी मिली आजादी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में महिलाओं को मिली ड्राइविंग की आजादी के बाद वहां एक तरफ तो एप के जरिए टैक्सी सेवा देने वाली ऊबर व करीम कंपनियों ने महिला टैक्सी चालकों की भर्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, 25 वर्ष से अधिक उम्र वाली अकेली महिलाओं को सऊदी अरब का पर्यटन वीजा देने की घोषणा भी की गई है। अकेली महिला के लिए पर्यटन वीजा अधिकतम 30 दिनों का होगा और यह महिलाओं के सऊदी अरब में हज करने, काम करने व यात्रा करने पर स्वतंत्र रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
सऊदी कमीशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज (एससीटीएच) के प्रवक्ता ने बताया कि 25 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मिलने वाला यह वीजा इस बात की तस्दीक करता है कि उन्हें अपने साथ परिवार के किसी अन्य सदस्य अथवा साथी के साथ सऊदी अरब की यात्रा करने अब जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन 25 साल से कम उम्र की महिलाओं पर अकेले सऊदी अरब की यात्रा करने पर रोक पहले की तरह जारी रहेगी। कमीशन के लाइसेंस विभाग के डायरेक्टर जनरल उमर अल-मुबारक ने इस कहा कि इस वीजा के तहत अकेली महिला यहां काम करने या हज पर भी आ सकती है।
एससीटीएच के मुताबिक पर्यटन वीजा जारी करने की घोषणा 2018 की पहली तिमाही के दौरान की जाएगी। इसे अंतिम रूप दे दिया गया है और इस बाबत राष्ट्रीय सूचना केंद्र व विदेश मंत्रालय के समन्वय में एक इलेक्ट्रानिक प्रणाली का विकास किया जा रहा है।
उधर, जून 2018 से सऊदी अरब में महिला ड्राइविंग पर लगी पाबंदी हटाने के एलान का असर अभी से दिखाई देने लगा है। यहां की ऊबर व करीम जैसी एप आधारित टैक्सी कंपनियों ने जून तक 10 हजार से ज्यादा महिला ड्राइवरों को नौकरी पर रखने की योजना बना ली है।
करीम कंपनी के सह-संस्थापक ने सीएनएन को बताया कि उसे हजारों इच्छुक महिलाओं के लगातार आवेदन मिल रहे हैं।