फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vijay Mallya gets shock from UK High Court, appeal for extradition application to Supreme Court canceled

ब्रिटेन की हाईकोर्ट से विजय माल्या को तगड़ा झटका, 28 दिनों में वापस लौट सकता है भारत, गृह मंत्री करेंगी अंतिम फैसला

Thu, 14 May 2020 04:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya gets shock from UK High Court, appeal for extradition application to Supreme Court canceled
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रत्यर्पण मामले में ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में आवेदन करने को लेकर माल्या की अपील को ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अब माल्या के बचने के सारे रास्ते खत्म हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उसके पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा है। ऐसे में अब उम्मीद है कि उसको महीने भर के अंदर भारत को सौंपा जा सकता है। दरअसल अब विजय माल्या को 28 दिनों के भीतर भारत भेजा जा सकता है। हालांकि, यह फैसला ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल को करना है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के हाईकोर्ट की तरफ से माल्या को ऐसे समय में झटका लगा है, जब पिछले ही महीने माल्या की प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका को ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पिछले कुछ समय से विजय माल्या बिना किसी शर्त के अपने कर्ज के 100 फीसदी हिस्से को वापस लौटाने की बात करता आ रहा है। इसी कड़ी में माल्या ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर कहा, "कोविड-19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई। वे उतना नोट छाप सकते हैं जितना कि वे चाहते हैं, लेकिन क्या मेरे जैसे एक छोटे से योगदानकर्ता के पेशकश की अनदेशी करनी चाहिए, जो राज्य के स्वामित्व वाले बैंक से लिए गए कर्ज को 100% वापस लौटाना चाहता है? कृपया बिना किसी शर्त के मेरे पैसे वापस लें और मामले को बंद करें।"




विजय माल्या विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस का प्रवर्तक है, जो अब बंद हो चुकी है। माल्या पर 9,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। बता दें कि माल्या ने इस महीने की शुरुआत में भारत प्रत्यर्पण मामले में लंदन हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। ऐसे में अब देखना है कि विजय माल्या को लेकर ब्रिटेन की गृहमंत्री क्या फैसला लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed