फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US presidential election live

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव आजः आखिरी दौर में वोटर्स को रिझाने में लगे हिलेरी-ट्रंप

Tue, 08 Nov 2016 08:19 AM IST
न्यूयॉर्क से सलीम रिजवी
न्यूयॉर्क से सलीम रिजवी Updated Tue, 08 Nov 2016 08:19 AM IST
विज्ञापन
US presidential election live

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव मंगलवार को भारतीय समयानुसार देर रात को शुरू होंगे। चुनाव से पहले के सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप पर थोड़ी बढ़त दिखाई गई है। अब एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप पर लगभग 5 अंकों की बढ़त हासिल है।

विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन को 44 प्रतिशत और डोनाल्ड ट्रंप को 40 प्रतिशत वोटरों की हिमायत हासिल है। इस चुनाव में बहुत से अमेरिकी वोटर दोनों ही उम्मीदवारों से मायूस नज़र आ रहे हैं। लेकिन बहुत से वोटरों को मजबूरी में इन्हीं दोनों में से एक को चुनना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 अधिकतर लोग डोनाल्ड ट्रंप की प्रवृत्ति और उनके बयानों से परेशान लगते हैं तो हिलेरी क्लिंटन को भी अधिकतर अमेरिकी वोटर विश्वास के काबिल नहीं समझते।  आखिरी चंद दिनों में दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव में अहम समझे जाने वाले प्रांतों में एक के बाद एक चुनावी सभाएं की हैं। इनमें पेनिसिलवेनिया, फ्लोरिडा, ओहायो, मिशिगन और न्यूहैंपशायर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के जो अल्पसंख्यक समुदाय हैं उनमें अफ्रीकी अमेरिकी और लातीनी अमेरिकी अधिक संख्या में हैं। अमेरिका में लातीनी मूल के अमेरिकी वोटरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के 2016 के चुनाव में 40 लाख लातीनी वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। जहां 2012 में कुल वोटरों में से 23.3 प्रतिशत लातीनी वोटर थे, वहीं इस बार के चुनाव में 27.3 प्रतिशत लातीनी वोटर हैं।

आखिरी वक्त में डांवाडोल वोटरों को खींचने की जद्दोजहद

US presidential election live
दोनों उम्मीदवारों की कोशिश यह है कि जिन वोटरों ने अभी तक वोट देने के लिए उम्मीदवार के बारे में मन नहीं बनाया है तो उन्हे अपने खेमे में कर लें। इसके लिए दोनों उम्मीदवार अपनी चुनावी रैलियों में एक दूसरे की खामियों को उजागर करने में लगे हुए हैं।

हिलरी क्लिंटन ने पिट्सबर्ग में एक रैली के दौरान ट्रंप के बारे में वोटरों को चेताया। उन्होंने कहा- जरा सोचिए कि अगर ट्रंप वाशिंगटन में राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले रहे हैं। हम जानते हैं वह कैसे इंसान हैं। वह महिलाओं का अपमान करत हैं।

मजबूर लोगों का मजाक उड़ाते हैं। आप्रवासियों, मुसलमानों के बारे में अपमानजनक बातें करते हैं। वह सबको जोड़ने के बजाय लोगों में दूरी पैदा करते हैं। जरा सोचिए क्या आप ऐसे इंसान के हाथ में परमाणु बम के कोड देंगे जो छोटी सी बात पर भी भड़क जाता है।

वहीं डोनाल्ड ट्रंप भी हिलेरी क्लिंटन की खामियों को गिनाते नहीं थक रहे। न्यू हैंपशायर में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा- हिलेरी क्लिंटन ने संसद के सामने झूठ बोला था कि उन्होंने सारी ईमेल विदेश मंत्रालय के हवाले कर दी थीं। और अब हम क्या ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाएंगे जिसके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हों।

हिलेरी क्लिंटन की चुनावी सभाओं में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बाइडन भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। फ्लोरिडा प्रांत में अफ्रीकी अमेरिकी और लातीनी मूल के वोटरों की बड़ी  संख्या रहती है और चुनावी गणित में इन दोनों समुदायों का वोट जिस उम्मीदवार की झोली में डल जाए तो उसका बेड़ा पार हो जाता है।

फिर फ्लोरिडा में ही होगा फैसला!

US presidential election live
फ्लोरिडा में कई दिनों से वोटिंग जारी है। लेकिन 2012 में बराक ओबामा की उम्मीदवारी के चुनाव के मुकाबले अश्वेत अमेरिकी अधिक संख्या में वोट डालने नहीं निकल रहे। हिलेरी क्लिंटन अश्वेत अमेरिकी लोगों को विभिन्न मुद्दों पर जैसे गरीबी, बेरोजगारी, नस्ली भेदभाव, न्याय प्रक्रिया में परेशानी जैसे मुद्दों पर अक्सर अपनी नीतियों पर जोर देती रहती हैं।

लेकिन फ्लोरिडा में मुकाबला कांटे का है। एक सर्वेक्षण के अनुसार फ्लोरिडा में हिलेरी क्लिंटन को 49 प्रतिशत वोटरों का समर्थन हासिल है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 47 प्रतिशत वोटर समर्थन दे रहे हैं। लगता यही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक बार फिर फ्लोरिडा में ही फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed