{"_id":"61b2070ab73aba55492b1bdf","slug":"sanjay-raut-made-a-responsible-statement-that-we-need-a-non-bjp-opposition-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम बोले: ममता और हमारा दृष्टिकोण अलग लेकिन साथ आना होगा; राउत के बयान को सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम बोले: ममता और हमारा दृष्टिकोण अलग लेकिन साथ आना होगा; राउत के बयान को सराहा
Thu, 09 Dec 2021 07:09 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:09 PM IST
सार
चिदंबरम ने कहा कि ममता बनर्जी का दृष्टिकोण अलग है, हमारा दृष्टिकोण अलग है, देश के लिए अच्छा होगा यदि दोनों दृष्टिकोण एक साथ आ जाएं।
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस ने एक बार फिर दोहराया है कि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनाने के लिए कांग्रेस का होना जरूरी है। वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि संजय राउत ने एक जिम्मेदार बयान दिया कि हमें देश में एक गैर-भाजपा विपक्ष की जरूरत है और कांग्रेस को सभी यूपीए दलों को एक साथ लाने के लिए नेतृत्व करना चाहिए।
विज्ञापन
ममता और हमारा दृष्टिकोण अलग, साथ आना होगा
चिदंबरम ने कहा कि ममता बनर्जी का दृष्टिकोण अलग है, हमारा दृष्टिकोण अलग है, देश के लिए अच्छा होगा यदि दोनों दृष्टिकोण एक साथ आ जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गोवा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही घोषित की जानी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने हाल ही में बयान दिया था कि यूपीए जैसी अब कोई चीज नहीं रह गई है। बंगाल में प्रचंड जीत के बाद वह लगातार कई दलों के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं ताकि भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाया जा सके। हाल ही में उन्होंने मुंबई में शरद पवार और शिवसेना नेता संजय राउत से भी मुलाकात की थी। बाद में राउत ने बयान दिया था कि कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्ष नहीं बन सकता।
विज्ञापन