फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   russia oppositin leader boris nemtsov murdered on saturday.

पुतिन विरोधी नेता के कत्ल पर हंगामा

Sun, 01 Mar 2015 04:31 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
russia oppositin leader boris nemtsov murdered on saturday.

रूस की राजधानी मॉस्को में सरकार विरोधी रैली के दो दिन पहले विपक्षी दल के नेता बोरिस नेम्तसोव की सरेआम हत्या पर कई सवाल खडे़ हो गए हैं।

विज्ञापन


नेम्तसोव ने रविवार को यूक्रेन में जारी युद्ध के खिलाफ एक रैली निकालने की अपील की थी। उनकी इस घोषणा के कुछ घंटे बाद ही उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस का कहना है कि नेम्तसोव क्रेमलिन के पास एक पुल को पार कर रहे थे, तभी एक कार में सवार एक अज्ञात बंदूकधारी ने उनकी कमर पर चार गोलियां दागीं। राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने इस घटना की निंदा की है। उनके प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया है कि पुतिन खुद इस घटना की जांच की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने कहा कि नेम्तसोव के पास ऐसे सबूत थे जिससे यह साबित होता था कि यूक्रेन में जारी जंग में रूस का हाथ था। इसी वजह से नेम्तसोव की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोरोशेंको ने कहा ''बोरिस ने यह दावा किया था कि वो यूक्रेन में जारी जंग में रूस की भूमिका को उजागर करेंगे। कोई ऐसा था जो इस बात से बहुत डर गया था। लेकिन बोरिस निडर थे। नेम्सतोव के कातिल वे हैं जो उनसे डर गए थे।''

'सोची समझी रणनीति'

russia oppositin leader boris nemtsov murdered on saturday.

वहीं शहर में खोजी पत्रकार एलेक्जांद्र सोल्दातोव ने कहा कि नेम्तसोव पर हर पल सरकार की नजर थी। ऐसे में उनकी हत्या एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकती है।

सोल्दातोव ने कहा, ''नेम्तसोव हर वक्त सरकारी एजेंसियों की निगरानी में थे। फोन पर उनकी बातचीत के टेप आए दिन मीडिया को लीक किए जाते थे। ऐसे में उन्हें क्रेमलिन के सामने मारना एक बडी और सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकती है।''

दूसरी तरफ, मॉस्को में इस हत्या को लेकर लोगों की अलग-अलग राय हैं। कोई इसके लिए सरकार को दोषी मान रहा है तो किसी का कहना है कि सरकार को इससे कोई फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed