फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Japan claims There is no danger from North Korea missiles

जापान का दावा, उत्तर कोरिया की मिसाइलों से कोई खतरा नहीं

Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Japan claims There is no danger from North Korea missiles

जापान ने उत्तर कोरिया की ओर से दागी गई तीन मिसाइलों को अपने लिए किसी तरह का खतरा होने से इनकार किया है। जापानी चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा ने टोक्यो में पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि ये मिसाइलें जापान के क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र में नहीं गिरी हैं और इससे जापान की सुरक्षा पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो ने जापान सरकार के सूत्र के हवाले लिखा है कि ये मिसाइलें उत्तर कोरियाई सेना की ड्रिल का हिस्सा प्रतीत होती हैं।

विज्ञापन


उड़ते ही हवा में उड़ी एक मिसाइल
अमेरिका सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किया है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के मुताबिक, ये मिसाइलें उत्तर कोरियाई प्रांत गैंगवन से शनिवार को छह बजकर 49 मिनट (21:49 जीएमटी शुक्रवार) को लॉन्च की गई थीं जो 250 किलोमीटर तक हवा में उड़ीं।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना ने शुरुआत में कहा था कि तीन में से दो मिसाइलें असफल हो गई थीं। लेकिन इसके बाद अमेरिकी सेना ने तीन में से एक मिसाइल के तुरंत धमाके में बदलने की बात कही। वहीं, दो अन्य मिसाइलों के उत्तरी-पूर्वी दिशा में 250 किलोमीटर तक उड़ने की बात कही गई है। एक अधिकारी ने बताया है कि इन मिसाइलों को 30 मिनट के अंतराल में लॉन्च किया गया था। दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय ने कहा, "सेना उत्तर कोरिया की हर हरकत पर पैनी निगाह बनाए हुए है ताकि उत्तर कोरिया के भड़काऊ गतिविधियों से निपटा जा सके।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से कनेक्शन

Japan claims There is no danger from North Korea missiles
मिसाइल
उत्तर कोरिया ने बीते महीने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ने के बाद अमेरिकी द्वीप गुआम पर हमला करने की धमकी दी थी। लेकिन अमेरिकी सेना ने मिसाइल परिक्षण को अमेरिका और गुआम के लिए किसी तरह का खतरा बताने से इनकार किया था।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की प्रतिक्रिया के रूप में उत्तर कोरिया को अक्सर ही मिसाइल परिक्षण करते देखा जा रहा है। इस समय अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच बीते 21 अगस्त से साझा सैन्य अभ्यास जारी है लेकिन ये सैन्य अभ्यास बंद कमरों में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर हो रहा है। उत्तर और दक्षिण कोरिया साल 1950 में शुरू हुए तीन सालों तक चलने वाले कोरिया युद्ध के बाद से हमेशा तनाव की स्थिति में ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed