फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   isis statement again kashmiri pandit and hindu's

आईएसः कश्मीर से हिंदुओं का सफाया कर देंगे

Sat, 23 Jan 2016 07:00 PM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
isis statement again kashmiri pandit and hindu's

दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा है कि वह कश्मीर पर कब्जा करेगा और वहां से गाय पूजने वाले हिंदुओं का सफाया कर देगा। आतंकी संगठन इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दे चुका है।

विज्ञापन


आईएस ने अपने कारनामों का प्रचार-प्रसार करने वाली पत्रिका ‘दाबिक’ के 13वें संस्करण में कहा है कि उसकी खिलाफत की हुकूमत कश्मीर तक होगी, जहां से धर्मनिरपेक्ष लोगों, गाय पूजने वाले हिंदुओं का सफाया कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रिका में आईएस के अफगानिस्तान-पाकिस्तान (अफ-पाक) क्षेत्र के सरगना हाफिज सईद खान ने कहा, ‘इतिहास गवाह है कि इस इलाके में मुस्लिमों का शासन रहा है। लेकिन अब यहां धर्मनिरपेक्ष लोग, गाय की पूजा करने वाले हिंदू और नास्तिक चीनी रहने लगे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाफत को फैलाने का रास्ता है खुरासान

isis statement again kashmiri pandit and hindu's

वहीं जमात उद दावा के सरगना से अलग इस हाफिज सईद खान ने कहा है कि आईएस इन काफिर लोगों का खात्मा करने और खलीफा की सल्तनत को फैलाने की तैयारी कर रहा है। अफ-पाक क्षेत्र (खुरासान) में आईएस का कब्जा होना बेहद जरूरी है। ये खलीफा और मुस्लिमों के शासन को बढ़ाने का प्रवेशद्वार है।

पाकिस्तान और लश्कर-ए-ताइबा को धमकी देते हुए आईएस ने पत्रिका में कहा है कि वे खिलाफत और उसके जिहाद के बीच में आडे़ न आएं।

सईद ने खुरासान के पांच प्रशासनिक क्षेत्रों पर अपना कब्जा होने का दावा भी किया। उसने कहा कि इन इलाकों में इराक और सीरिया की तरह ही शरिया कानून लागू हो चुका है।

पहले भी दी थी धमकी

isis statement again kashmiri pandit and hindu's

हाफिज सईद खान को मुल्ला सईद ओरकजई के नाम से भी जाना जाता है। आईएस से पहले तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से जुड़ा था। आईएस ने सईद खान को ईरान के खुरासान प्रांत का अमीर बनाया है।

उसे रीजन के कमांडर की जिम्मेदारी भी दी गई है, ताकि वह इस पर भी कब्जा कर सके। आईएस अपनी खिलाफत को अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, भारत और चीन तक फैलाना चाहता है।

इससे पहले भी आईएस ने भारत के खिलाफ जंग की धमकी दी थी। बीते साल आईएस ने मोदी को इस्लाम का दुश्मन बताते हुए कहा था कि मोदी मुस्लिमों के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहे हैं। ‘फ्यूचर इस्लामिक स्टेट बैटल्स’ नाम की किताब में आईएस ने इराक-सीरिया के अलावा दूसरे देशों में भी आतंक फैलाने का एलान किया था।

इसमें कहा गया कि आईएस अब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान समेत कई देशों में अपना दखल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed