{"_id":"59e346754f1c1b59678b6004","slug":"i-never-talked-about-relief-package-says-finance-minister-arun-jaitley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेटली बोले-‘राहत पैकेज’ मीडिया की देन, मैंने इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जेटली बोले-‘राहत पैकेज’ मीडिया की देन, मैंने इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मैंने अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए कभी भी किसी ‘राहत पैकेज’ के बारे में बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने राहत पैकेज के बारे में बात की और आपको इस बारे में उन्हीं से पूछना चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, जेटली से पूछा गया था कि क्या सरकार किसी बड़े राहत पैकेज पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री ने इस पर कहा कि मैंने ‘राहत पैकेज’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
मैंने तो केवल यह कहा था कि हम हालात को देखते हुए फैसले लेंगे। मीडिया के लोगों ने मेरी बात का मतलब ‘राहत पैकेज’ निकाल लिया। चूंकि आप भी उनमें से एक हैं अत: आपको इस बारे में मुझसे नहीं पूछना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि अरुण जेटली आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए एक हफ्ते की अमेरिकी यात्रा पर हैं।
सनद रहे कि वित्त मंत्री का बयान ऐसे समय पर आया है, जब आर्थिक वृद्धि के लगातार छठीं तिमाही में गिरने के बाद 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के संभवित ‘राहत पैकेज’ की बातें कही जा रही हैं।
बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर तीन साल में सबसे सुस्त रहते हुए 5.7 फीसदी पर आ गई है।
पिछली सरकार से मिला था 4.6 फीसदी का राजकोषीय घाटा
वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि मौजूदा सरकार को पिछली सरकार से 4.6 फीसदी का भारी राजकोषीय घाटा विरासत में मिला था।
हमारी सरकार इसे कम करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की जरूरतें क्या हैं, इसमें कितनी तेज गिरावट आ रही है। आप खुद रिकॉर्ड देख कर इस बारे में फैसला कर सकते हैं। (एजेंसी)
भारतीय रिजर्व बैंक एक सक्षम संस्था
वाशिंगटन। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि विशेषज्ञता के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक एक मुकम्मल और सक्षम संस्था है। वह महंगाई और आर्थिक वृद्धि का प्रबंधन बखूबी जानती है। दोनों का संतुलित रखा जाना जरूरी है। इसी बात पर गौर करते हुए वह अपने फैसले लेती है। (एजेंसी)