फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy rain become the trouble for whole country which took lives of 377 people in 7 states

पूरा देश हुआ बारिश से बेहाल, 7 राज्यों में 777 की मौत, 16 राज्यों में अलर्ट

Mon, 13 Aug 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
heavy rain become the trouble for whole country which took lives of 377 people in 7 states

इस साल मानसून अपने साथ तबाही का मंजर लेकर आया है। पहले मुंबई और गुजरात बाढ़ से त्रस्त थे। अब केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है। बारिश की वजह से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं जानमाल का काफी नुकसान हो गया है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ और भारी बारिश की वजह से अब तक 774 लोगों की मौत हो चुकी है। पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक बाढ़ और बारिश के कारण केरल में 187, उत्तर प्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की जान गयी है। आंकड़ों में कहा गया है कि गुजरात में 52, असम में 45 और नगालैंड में आठ लोगों की मौत हुई है। केरल में 22 और पश्चिम बंगाल में पांच लोग लापता भी हैं। राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 245 लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केरल में बाढ़ का कहर बरकरार, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और बाढ़ की विभीषिका से महाराष्ट्र के 26, असम के 23, पश्चिम बंगाल के 22, केरल के 14, उत्तर प्रदेश के 12, नगालैंड के 11 और गुजरात के 10 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। असम में एनडीआरएफ की 15, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ-आठ, गुजरात में सात, केरल में 4, महाराष्ट्र में चार और नगालैंड में एक टीम को तैनात किया गया है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम काफी सुहाना रहा। शहर में दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

शुरुआती आंकलन के अनुसार केरल में बाढ़ की वजह से 8316 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। राज्य में मृतकों की संख्या 39 पर पहुंच गई है। राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केरल के इतिहास में ऐसी बाढ़ कभी नहीं आई। बारिश की वजह से 10 हजार से ज्यादा किलोमीटर की सड़कें खराब हो गई हैं। 


हिमाचल में भारी बारिश की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। कालका-शिमला हाईवे पर चक्की मोड़ व तम्बु मोड़ के पास भुस्खलन होने के कारण हाईवे बंद हो गया है। हमीरपुर जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उपायुक्त हमीरपुर रिचा वर्मा ने खराब मौसम के मद्देनजर स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिले में भी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। शिमला के मेहली शोगी रोड पर लैंडस्लाइड में चार गाड़ियां दब गई हैं।

उत्तराखंड के मसूरी में देर रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते मसूरी देहरादून हाईव पर कई जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। देहरादून मार्ग पर गलोगी पवार हाउस से पास बोल्डर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके अलावा बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ पर बंद पड़ा है। गुलर और शिवपुरी में भी बदरीनाथ हाईवे बंद है। यमुनोत्री हाईवे भी जगह-जगह बंद पड़ा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed