फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   gay lesbians are not allowed in the hotel in indonesia

इस होटल में समलैंगिकों के आने पर है रोक, लड़का-लड़की भी नहीं बैठ सकते एक साथ

Fri, 07 Sep 2018 01:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
gay lesbians are not allowed in the hotel in indonesia
भारत में भले ही अब समलैंगिकता अपराध की श्रेणी से हट गई है और सबको समानता का अधिकार मिल गया हो, लेकिन दुनिया में अभी भी कई ऐसे देश हैं जहां समलैंगिकता को लेकर रूढ़िवादी सोच चलती है। दरअसल, इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में एक होटल ने रूढ़िवादी सोच अपनाते हुए अविवाहित लड़के-लड़कियों को होटल के अंदर एक साथ खाना खाने पर रोक लगा दिया है।  
विज्ञापन


इतना ही नहीं, होटल में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल या ट्रांसजेंडरों के भी आने पर रोक है। दरअसल, इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में शरिया कानून चलता है और इसी कानून के तहत ये रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के नये कानून में समलैंगिकों के आने पर रोक है। इसके अलावा कानून में रात के 9 बजे के बाद महिलाओं के काम करने पर भी रोक है। कानून के मुताबिक, महिलाएं अगर अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में आती हैं, तो उनके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसेह प्रांत के मेयर सैफानुर ने 30 अगस्त को इस नये कानून को मंजूरी दी है। कानून के अनुच्छेद 10 के अनुसार, चूंकि प्रांत में शरिया कानून चलता है, इसलिए इस कानून को तोड़ने वालों को वहां आने पर रोक लगा दिया है। इसके अलावा कानून के अनुच्छेद 13 में यह कहा गया है कि अगर कोई महिला या पुरुष अपने रिश्तेदार के साथ नहीं हों तो वो एक मेज पर खाना नहीं खा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed