{"_id":"59e3c9514f1c1b8e698b5fe9","slug":"four-thousand-years-old-weapons-found-in-switzerland","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में मिले चार हजार साल पुराने शस्त्र","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
स्विट्जरलैंड में मिले चार हजार साल पुराने शस्त्र
एजेंसी, जिनेवा
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
हथियार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने चार हजार साल पुराने धनुष आकार के कुछ शस्त्रों के टुकड़ों को खोज निकाला है। स्विट्जरलैंड के पहाड़ी क्षेत्र में लकड़ी के एक डिब्बे में ये सारे शस्त्र पाए गए हैं जिन्हें कांस्य युग का माना जा रहा है।
बर्नीस आल्प्स में लगभग 8,800 फुट लोट्सबर्ग दर्रे के शीर्ष पर स्थित ग्लेशियर की चट्टान पर अलग-अलग प्रकार की वस्तुएं पाई गई हैं। पुरातत्वविद रेनुला गुब्लेर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि शस्त्रों के ये टुकड़े कांस्य युग के हैं, जो शिकारियों, पशु चरवाहों आदि से संबंधित हो सकते हैं।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चार हजार साल पहले वे एक बड़ी चट्टान के नीचे शरण लेते थे। इस जगह की खोज वर्ष 2011 में कैंटन के पुरातत्वविदों द्वारा की गई। कैंटन ऑफ बर्न पुरातत्व सेवा के पुरातत्वविदों ने उस स्थान का सर्वेक्षण किया और वर्ष 2012 में खुदाई के दौरान इस तरह की कई वस्तुओं को बरामद किया।