फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Been visiting Beijing amid tensions US Secretary of State

तनाव के बीच बीजिंग की यात्रा करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

Thu, 04 Oct 2018 01:45 PM IST
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Been visiting Beijing amid tensions US Secretary of State
America-China

चीन के साथ व्यापार और दक्षिण चीन सागर में उसके क्षेत्रीय दावों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का अगले सप्ताह बीजिंग की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है। चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि पोम्पिओ द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को आएंगे। मंत्रालय ने कोई जानकारी नहीं दी लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्रियों की पहले की यात्रा के आधार पर पोम्पिओ चीन के विदेश मंत्री, वरिष्ठ विदेश नीति सलाहकारों और राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात कर सकते हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी प्रशासन चीन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कम आंकने का आरोप लगा रहा है। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान चीन पर उसके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वियों की मदद करने के लिए अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था, ‘‘वे नहीं चाहते कि मैं या हम जीतें क्योंकि मैं पहला राष्ट्रपति हूं जिसने व्यापार पर चीन को चुनौती दी है।’’ गत वर्ष जब से ट्रंप ने पदभार संभाला है तो उनके प्रशासन ने व्यापार नीतियों को लेकर चीन पर दबाव बढ़ा दिया है। पिछले साल जारी की गई ट्रंप की पहली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में चीन को रूस के साथ ‘‘संशोधनवादी शक्ति’’ बताया गया। हाल के सप्ताह में दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए जब अमेरिका ने रूस के लड़ाकू विमान और जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल उपकरण खरीदने को लेकर चीन पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।इसके जवाब में, चीन ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया तथा अमेरिकी यात्रा से अपने नौसेना कमांडर को वापस बुला लिया। इसके बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने बातचीत के लिए अक्टूबर में चीन जाने की योजना रद्द कर दी। इस बीच, दक्षिण चीन सागर में एक चीनी विध्वंसक पोत आक्रामक रूप से अमेरिकी नौसैन्य जहाज के करीब आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed