फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ali Ahmad Jalali former interior minister of the Afganistan is head the interim Taliban government

अफगान का नया मुखिया कौन: अली अहमद जलाली संभाल सकते हैं सत्ता, जानें इनके बारे में सब कुछ

Sun, 15 Aug 2021 05:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

अली अहमद जलाली का जन्म काबुल में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई अमेरिका में हुई। 2003 में जलाली की अफगानिस्तान में वापसी हुई और उस समय बदल रही सरकार में उन्हें आंतरिक मंत्री बनाया गया।

विज्ञापन
Ali Ahmad Jalali former interior minister of the Afganistan is head the interim Taliban government
अली अहमद जलाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के पूर्व आंतरिक मंत्री अली अहमद जलाली अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि रविवार को तालिबान के राजधानी काबुल में घुसते ही सरकार ने शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए रॉयटर्स ने कहा कि अली अहमद जलाली को नई सरकार के अंतरिम मुखिया के रूप में चुना जा सकता है। उनकी पढ़ाई-लिखाई अमेरिका में हुई है और वे अफगान सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। जलाली जर्मनी में पूर्व अफगान राजदूत के रूप में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


अली अहमद जलाली का जन्म काबुल में हुआ था, लेकिन वह 1987 से ही अमेरिकी नागरिक थे और मैरीलैंड में रहते थे। 2003 में जलाली की अफगानिस्तान में वापसी हुई और उस समय बदल रही सरकार में उन्हें आंतरिक मंत्री बनाया गया। 2004 में उन्हें फिर से आंतरिक मंत्री के पद पर बैठा दिया गया और सितंबर 2005 तक इस पद पर बने रहे। जलाली सेना में एक पूर्व कर्नल भी रह चुके हैं और सोवियत के हमले के दौरान पेशावर में अफगान रेजिस्टेंस हेडक्वार्टर में एक शीर्ष सलाहकार थे।
विज्ञापन


जलाली के अहम काम
  • अली अहमद जलाली से अफगानियों को उम्मीद है क्योंकि जब वे देश के अंतरिम मंत्री रह चुके हैं।
  • उनके कार्यकाल में अफगान नेशनल पुलिस की पूरी एक फौज खड़ी कर दी गई थी। उस फौज में करीब 50 हजार जवानों को ट्रेनिंग दी गई थी।
  • इसके अलावा सीमा पुलिस के भी 12 हजार अतिरिक्त सैनिक तैयार किए गए थे। आतंकवाद से लेकर घुसपैठ तक जलाली की रणनीति साफ थी।
  • 2004 के राष्ट्रपति चुनाव और 2005 में संसदीय चुनाव कराने में जलाली बड़ी भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed