फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   a court of Sri Lanka issued an order to arrest army chief

श्रीलंका की अदालत ने सेना प्रमुख गिरफ्तार करने का दिया आदेश

Sat, 03 Nov 2018 06:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
a court of Sri Lanka issued an order to arrest army chief

श्रीलंका में लिट्टे के साथ क्रूर सैन्य टकराव के दौरान तमिल अल्पसंख्यकों समेत 11 युवकों के अपहरण और लापता होने के मामले में कथित रूप से शामिल रहने पर एक कोर्ट ने सेना प्रमुख एडमिरल रवि विजेगुनारत्ने को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


कोलंबो मजिस्ट्रेट की अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि नौ नवंबर से पहले सेनाध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही चेताया कि यदि पुलिस ऐसा करने में असफल रहती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

2008 से 2009 के बीच लापता हो गए थे 11 युवक

बता दें कि लिट्टे के खिलाफ सैन्य संघर्ष के दौरान वर्ष 2008 से 2009 के बीच 11 युवक लापता हो गए थे। विजेगुनारत्ने पर युवकों को गायब करने के मामले में मुख्य संदिग्ध को सुरक्षा देने और उसे सुरक्षित देश से बाहर भेजने का आरोप है। 

माना जाता है कि लापता लोगों की हत्या की जा चुकी है। वहीं लापता लोगों के परिजनों का आरोप है कि इस घटना के पीछे श्रीलंका प्रशासन, मुख्य रूप से सेना, नौसेना और पुलिस का हाथ है। फिलहाल इस मामले में कई नौसेना अधिकारी जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed