फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Responsible for the death of four Indians released unconditionally: A US court released without bond

चार भारतीयों की मौत का जिम्मेदार बिना शर्त रिहा: अमेरिका की एक कोर्ट ने बिना बांड के छोड़ा

Tue, 25 Jan 2022 03:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 Jan 2022 03:24 PM IST
सार

आरोपी स्टीव शैंड को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। उस पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर प्रवासियों को देश में अवैध रूप से लाने का आरोप है।
 

विज्ञापन
Responsible for the death of four Indians released unconditionally: A US court released without bond
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मानव तस्करी के आरोपी फ्लोरिडा के एक नागरिक को अमेरिकी कोर्ट ने बिना बांड जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। यह व्यक्ति दो भारतीयों के अमेरिका में अवैध परिवहन और चार अन्य भारतीयों की कनाडा के पास कड़ाके की ठंड से मरने के मामले का आरोपी है। 

विज्ञापन


आरोपी स्टीव शैंड को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। उस पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर प्रवासियों को देश में अवैध रूप से लाने का आरोप है। वह 20 जनवरी को अमेरिका की मिनसोटा की जिला कोर्ट के मजिस्ट्रेट के समक्ष पहली बार हाजिर हुआ था। उसे 24 जनवरी तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया था। 
विज्ञापन


अमेरिकी अखबार ग्रांड फोर्क्स हेराल्ड के अनुसार शैंड को 24 जनवरी को वर्चुअली पेश हुआ। उसे केस लंबित रहने तक सशर्त रिहा करने का आदेश दे दिया गया। उसे फ्लोरिडा वापस भेजे जाने तक हिरासत में रहना होगा। 30 मिनट की सुनवाई के दौरान शैंड ने कोई टिप्पणी नहीं की, सिवाय इसके कि यस मैम, यह योअर आनर। इसी दौरान जज ने उसकी जमानत की शर्तें तय कीं। उसे पासपोर्ट सरेंडर करने और जब भी सुनवाई हो कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। यदि वह दोषी पाया गया तो उसे जेल जाना होगा, यह शर्त भी रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैंड अपनी वैन में दो भारतीयों को बगैर वैध दस्तावेजों के कनाडा से लेकर अमेरिका में घुसा था। उसे कनाडा-अमेरिका सीमा के दो किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके में पकड़ लिया गया था। जब इन दोनों भारतीयों व शैंड को पेम्बिना बॉर्डर चौकी पर लाया जा रहा था तब वहां सुरक्षा एजेंसियों को पांच और भारतीय मिल गए। ये मिनसोटा के एक गैस संयंत्र की ओर जा रहे थे, जहां स्टाफ की जरूरत थी। इन पांचों भारतीयों ने बताया कि ये इस आस में पैदल आ गए थे कि उन्हें कनाडा के सीमावर्ती इलाके से कोई लेने आएगा। उनके पास पूर्व में आए चार भारतीयों के बैग भी थे। इसके बाद 19 जनवरी को खबर मिली कि रॉयल माउंटेड कनाडा पुलिस को चार शव मिले हैं, जो बर्फ व ठंड कारण जम गए हैं। ये शव कनाडा की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर मिले हैं। ये उन्हीं भारतीयों के शव हैं, जो उक्त लोगों से बिछुड़ गए थे। कनाडा सरकार अवैध रूप से भारतीयों के अमेरिका में प्रवेश को लेकर लगातार कार्रवाई करती है। इन भारतीयों की मृत्यु के बाद उनके शव संबंधितों को सौंपने की कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed