{"_id":"5f7770b68ebc3e9b96615d17","slug":"resignation-demands-of-scottish-mp-who-traveled-after-positive-covid-19-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथक-वास नियमों के उल्लंघन पर स्कॉटिश सांसद पर इस्तीफे का दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पृथक-वास नियमों के उल्लंघन पर स्कॉटिश सांसद पर इस्तीफे का दबाव
Fri, 02 Oct 2020 11:56 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना जांच में पॉजिटिव आने के बाद भी ब्रिटिश संसद की स्कॉटिश सदस्या ने लोगों से मुलाकात की साथ ही हाउस ऑफ कॉमंस आकर कोरोना वायरस पृथक-वास नियमों का उल्लंघन किया है, जिसको लेकर उन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मार्ग्रेट फेरियर रूथेरग्लेन और हैमिल्टन वेस्ट से स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) की सांसद हैं। वह सोमवार को स्कॉटलैंड से लंदन आयीं, संसद गयीं और यह सब कुछ उन्होंने अपनी कोविड-19 की रिपोर्ट का इंतजार करते हुए किया, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह ट्रेन से स्कॉटलैंड लौटीं, पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद उनकी पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार, फेरियर को संक्रमण फैलने के खतरे को ध्यान में रखते हुए स्व-पृथक-वास में रहते हुए अपने कोविड-19 रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था।
सांसद ने इस सिलसिले में माफी मांगी है और अपने बारे में संसदीय समिति तथा पुलिस को सूचित किया है।