फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Research Report Two recent studies showed the corona originated from Wuhan sea food market

शोध: दो ताजा अध्ययनों से पता चला, वुहान के पशु बाजार से ही पैदा हुआ कोरोना

Tue, 01 Mar 2022 01:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Mar 2022 01:43 AM IST
सार

अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर माइकलवोरोबे ने ट्वीट किया कि हमने सॉर्स-कोव-2 की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ मिशन की रिपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए मानचित्र पर दिसंबर-2019 में शुरुआत के साथ वुहान के अधिकांश ज्ञात कोविड-19 मामलों के अक्षांश और देशांतर निकाले। दोनों शोधपत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दिसंबर में मामले हुआनन बाजार के करीब के पाए गए और इसका केंद्र यही जीवित पशुओं का बाजार था।

विज्ञापन
Research Report Two recent studies showed the corona originated from Wuhan sea food market
वुहान का वेट मार्केट - फोटो : Twitter

विस्तार

दो अध्ययनों से पता चला है कि दुनिया भर में कई लोगों की मौत का जिम्मेदार कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर स्थित सी-फूड बाजार से ही मनुष्यों में फैला है। पहले अध्ययन में स्थानीय विश्लेषण के माध्यम से यह साबित किया गया है कि दिसंबर 2019 में सबसे पहले आए मामले वुहान बाजार के ही थे जबकि दूसरे शोधपत्र में भी परीक्षण के नमूने जीवित जानवरों की बिक्री से ही जुड़े पाए गए।

विज्ञापन


अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर माइकलवोरोबे ने ट्वीट किया कि हमने सॉर्स-कोव-2 की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ मिशन की रिपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए मानचित्र पर दिसंबर-2019 में शुरुआत के साथ वुहान के अधिकांश ज्ञात कोविड-19 मामलों के अक्षांश और देशांतर निकाले। दोनों शोधपत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दिसंबर में मामले हुआनन बाजार के करीब के पाए गए और इसका केंद्र यही जीवित पशुओं का बाजार था।
विज्ञापन


दूसरे अध्ययन में पाया गया कि दो प्रमुख वायरल वंशी कम से कम दो घटनाओं का नतीजा थे जिनमें वायरस जानवरों से मनुष्यों में आ गया। शोध के मुताबिक, पहला वंश संचरण 2019 में नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत का था और दूसरा वंश संभवत: पहली घटना के हफ्तों के भीतर पैदा हो गया। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैलता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग : लाशों को रखने के लिए कम पड़ रही है जगह
स्वायत्तशासी क्षेत्र में कोरोना से इतने लोगों की मौत हो गई है कि अस्पतालों और मुर्दाघरों में लाशों को रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। संक्रमण के मामले इससे मरने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर छू रही है। हांगकांग पब्लिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रमुख टोनी लिंग ने बताया कि पूरे शहर के अस्पतालों में दर्जनों लाशें मुर्दाघरों तक पहुंचाए जाने का इंतजार कर रही हैं। इस छोटे से क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 83 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है जबकि पिछले एक सप्ताह में करीब 300 लोग संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।


न्यूजीलैंड लौटने वालों के लिए पृथक-वास अब अनिवार्य नहीं
न्यूजीलैंड ने देश में आने वाले वाले अपने देश के नागरिकों के लिए स्वयं को पृथक-वास में रखने की अनिवार्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए यहां आने के बाद एक सप्ताह तक पृथक-वास में रहने की अनिवार्यता बुधवार को खत्म हो जाएगी। शुरुआत में यह बदलाव अन्य देशों से लौटने वाले न्यूजीलैंड के नागरिकों पर लागू होगा, क्योंकि पर्यटकों को अब भी देश में आने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed