फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Research Report After Corona Pandemic Physical Activity of children decreased Research on 393 children of 23 schools

Research: कोरोना महामारी के बाद बच्चों की शारीरिक सक्रियता घटी, 23 स्कूलों के 393 बच्चों पर हुआ शोध

Tue, 17 May 2022 04:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ब्रिस्टल।
एजेंसी, ब्रिस्टल। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 May 2022 04:51 AM IST
सार

शोध के नतीजों में पता लगा है कि बीते वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 10 से 11 साल के बच्चों ने हफ्तेभर कार्य दिवसों के दौरान औसतन 56 मिनट ही शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया जबकि स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा कम से कम एक घंटे सक्रिय रहने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Research Report After Corona Pandemic Physical Activity of children decreased Research on 393 children of 23 schools
Physical Activity of children - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉकडाउन में लगी पाबंदियां हटने तक बच्चों में शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो गई थीं। यह तथ्य ब्रिटेन में ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में हुए एक ताजा शोध में सामने आया है। बिहेवियरल न्यूट्रिशन एंड फिजिकल एक्टिविटी की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में छपे अध्ययन के मुताबिक, 2021 के अंत तक एक तिहाई से थोड़े ज्यादा (36 फीसदी) बच्चे ही राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप शारीरिक रूप से सक्रिय थे।

विज्ञापन


शोध के नतीजों में पता लगा है कि बीते वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 10 से 11 साल के बच्चों ने हफ्तेभर कार्य दिवसों के दौरान औसतन 56 मिनट ही शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया जबकि स्वास्थ्य एजेंसियों द्वारा कम से कम एक घंटे सक्रिय रहने की सिफारिश की गई है। तुलनात्मक रूप से देखें तो महामारी से पहले इसी आयु वर्ग के बच्चे शारीरिक तौर पर औसतन आठ मिनट ज्यादा सक्रिय रहते थे। इस हिसाब से लॉकडाउन के दौरान उनकी
विज्ञापन

शारीरिक गतिविधि 13 फीसदी गिर गई।

शोध का कहना है कि इस अवधि में बच्चे हर दिन औसतन 25 मिनट ज्यादा निष्क्रिय बैठे रहे, जो महामारी के पहले के मुकाबले ज्यादा है। शोध में 23 स्कूलों के 393 बच्चों और उनके अभिभावकों को शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed