फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Research Report 25 percent higher risk of heart disease in those who sleep after midnight

शोध: आधी रात के बाद सोने वालों में हृदय रोग का खतरा 25 फीसदी अधिक, रात 10 से 11 बजे है सही समय

Wed, 10 Nov 2021 06:26 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन।
अमर उजाला रिसर्च टीम, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Nov 2021 06:26 AM IST
सार

शोधकर्ता प्रो. डेविड प्लान्स का कहना है कि शरीर की अपनी 24 घंटे चलने वाली आंतरिक घड़ी होती है जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं। ये शारीरिक और मानसिक क्रिया में संतुलन बनाने का काम करती हैं। सोने और आराम करने का सही समय तय न होने के कारण ये घड़ी असंतुलित हो जाती है।

विज्ञापन
Research Report 25 percent higher risk of heart disease in those who sleep after midnight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

देश में पुनीत राजकुमार व सिद्धार्थ शुक्ला जैसे अभिनेता हार्ट अटैक से जान गवां बैठे। एक ताजा अध्ययन के अनुसार हृदय को सेहतमंद रखना है तो सोने का सही समय पता होना चाहिए। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर के वैज्ञानिकों ने एक शोध में कहा है कि रात 10 से 11 बजे के बीच सो जाना चाहिए।

विज्ञापन


शोधकर्ता प्रो. डेविड प्लान्स का कहना है कि शरीर की अपनी 24 घंटे चलने वाली आंतरिक घड़ी होती है जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं। ये शारीरिक और मानसिक क्रिया में संतुलन बनाने का काम करती हैं। सोने और आराम करने का सही समय तय न होने के कारण ये घड़ी असंतुलित हो जाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, रात 10 बजे से पहले सोने वाले और आधी रात के बाद सोने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा 25% अधिक रहता है।
विज्ञापन


88 हजार लोगों पर निगरानी

  • एक दशक तक 88 हजार लोगों की कलाई पर डिवाइस बांधी गई। पता किया गया कि वे लगातार सात दिन तक कितने बजे सोए।
  • पहले पांच साल में 3172 लोगों में हृदय संबंधी तकलीफें मिलीं। इसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल जैसी तकलीफें थीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


जानें देर से सोने वालों को खतरा अधिक क्यों
वैज्ञानिकों का कहना है कि समय से ना सोने पर व्यक्ति सुबह की रोशनी के संपर्क में नहीं आ पाता है, इससे बॉडी क्लॉक खुद को रिसेट कर देती है। वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे सोना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed