{"_id":"5c87c863bdec2213ec621599","slug":"research-indians-already-feel-old-compared-to-japanese","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों के मुकाबले समय से पहले बूढ़ा महसूस करने लगते हैं जापानी : शोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीयों के मुकाबले समय से पहले बूढ़ा महसूस करने लगते हैं जापानी : शोध
Tue, 12 Mar 2019 08:54 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान और स्विट्जरलैंड में रहने वाले लोग भारतीयों की तुलना में समय से पहले ही बुढ़ापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अनुभव करते हैं। अपनी तरह के पहले वैज्ञानिक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। द लांसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, इन देशों में सबसे अधिक और सबसे कम उम्र के लोगों के बीच लगभग 30 साल का फासला है।
विज्ञापन
अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में शोधकर्ताओं ने पाया कि औसतन 65 साल के किसी व्यक्ति को होने वाली उम्र संबंधी परेशानियां और जापान और स्विट्जरलैंड में रहने वाले 76 साल के किसी व्यक्ति और पापुआ न्यू गिनी में रहने वाले 46 साल के व्यक्ति को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का स्तर समान होता है।
विज्ञापन
विश्लेषण में यह भी पता चला कि भारत में रहने वाले लोगों को सेहत संबंधी यही परेशानियां 60 की उम्र तक आते-आते महसूस होने लगती हैं।