फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rescue operation in japan started, all attempts to extradite the trapped people in typhoon

जापान में शक्तिशाली तूफान के बाद राहत-बचाव कार्य जारी, फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश

Wed, 05 Sep 2018 02:38 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 05 Sep 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
rescue operation in japan started, all attempts to extradite the trapped people in typhoon
जापान राहत कार्य
जापान में आए शक्तिशाली तूफान से मरने वालों की संख्या बुधवार को दस पहुंच गई और तूफान से पहुंची क्षति की वजह से एक मुख्य हवाईअड्डे पर फंसे हजारों लोगों को नाव की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। देश के व्यस्त हवाई अड्डों में से एक कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात तूफान की वजह से हजारों यात्री फंसे हुए थे। यहां आंशिक रूप से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। 
विज्ञापन


जापान के पश्चिमी तट पर तूफान ‘जेबी’ ने मंगलवार को दोपहर में दस्तक दी। तूफान की वजह से तेज हवा चलने के साथ ही भारी बारिश भी हो रही थी। 

बुधवार को दोपहर तक सैकड़ों लोगों को एक विशेष नाव के सहारे कोब ले जाया गया लेकिन हजारों लोग अब भी प्रतीक्षा में हैं। एक दिन में 400 से ज्यादा विमानों का परिचालन करने वाला यह हवाई अड्डा कब खुलेगा, इसके कोई संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि शक्तिशाली तूफान की वजह से पुलों पर ट्रक पलट गए हैं और कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाने वाले एक पुल से 2,591 टन का टैंकर टकरा गया और पुल को पहुंची क्षति की वजह से यह कृत्रिम द्वीप जापान के मुख्य हिस्से से कट गया। यहां मंगलवार को पूरी रात करीब 3,000 लोग फंसे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान की वजह से उठ रही ऊंची-ऊंची लहरों ने हवाई अड्डे के रनवे और बेसमेंट में बाढ़ जैसी स्थिति ला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed