फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Republic Day 2024 Indian Embassy USA UK Geneva and more see celebrations

Republic Day: अमेरिका, ब्रिटेन और जिनेवा तक 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न, दूतावासों में शान से फहराया तिरंगा

Fri, 26 Jan 2024 10:31 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 26 Jan 2024 10:31 PM IST
सार

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सात समंदर पार भी तिरंगा शान से लहराया। भारतीय दूतावासों में तिरंगा फहराने के साथ कई और कार्यक्रम भी आयोजित हुए। अमेरिका, ब्रिटेन और स्विटजरलैंड में तिरंगा फहराया गया।

विज्ञापन
Republic Day 2024 Indian Embassy USA UK Geneva and more see celebrations
विदेश में भी भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की धूम - फोटो : ANI

विस्तार

गणतंत्र दिवस की धूम भारत की सरहदों के पार भी देखी गई। यूनाइटेड किंगडम (UK) में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने भारतीय दूतावास पर तिरंगा फहराया। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भी तिरंगा फहराया। स्विटजरलैंड के जिनेवा में अरिंदम बागची ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। बागची संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं। कई अन्य दूतावासों में भी भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। आइए चुनिंदा तस्वीरों में देखें, सरहदों के पास कैसे मनाया गया भारत का राष्ट्रीय पर्व-
विज्ञापन


भारत में कर्तव्य पथ पर हुआ मुख्य राजकीय समारोह
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर भव्य परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी समेत हजारों मेहमान भारतीय सेना के शौर्य और देश की सांस्कृतिक समृद्धि देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। आधी आबादी यानी महिलाओं की महती भूमिका को रेखांकित करने के प्रयास हुए। इस अनूठी पहल के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में तैयार की गई 1900 साड़ियों की मदद से कर्तव्य पथ पर डेकोरेशन किया गया। इस खास पहल को संस्कृति मंत्रालय ने अनंत सूत्र का नाम दिया था। परेड के दौरान सेना की तीनों टुकड़ियों में शामिल सैनिकों ने भी शौर्य और अदम्य साहस दिखाए।
विज्ञापन

अमेरिका में शान से फहराया तिरंगा

Republic Day 2024 Indian Embassy USA UK Geneva and more see celebrations
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने फहराया तिरंगा - फोटो : ANI
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू और मिशन के उप प्रमुख श्रीप्रिया रंगनाथन ने वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने तिरंगा फहराया।
 

अमेरिका में रहने वाले भारतवंशियों ने मनाया जश्न
गणतंत्र दिवस के दिन संविधान को आत्मार्पित करने का जश्न मनाते हुए देश के कई हिस्सों में रहने वाले भारतवंशियों ने भी इस राष्ट्रीय पर्व को जमकर सेलिब्रेट किया। वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में ध्वजारोहण के दौरान कार्यक्रम में भी मिशन की उप प्रमुख श्रीप्रिया रंगनाथन और दूतावास के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 

कई वैश्विक नेताओं ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
बता दें कि इस वर्ष भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है । 26 जनवरी 1950 को संविधान अपनाने और संप्रभुता का उद्घोष करने के प्रतीक रूप में भारत हर साल 26 जनवरी को जश्न मनाता है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीस, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह सहित कई वैश्विक नेताओं ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेजीं।

ब्रिटेन में गणतंत्र दिवस, अभिनेता बमन ईरानी रहे मौजूद; दो किशोरियों ने गाया- सारे जहां से अच्छा

Republic Day 2024 Indian Embassy USA UK Geneva and more see celebrations
ब्रिटेन में भारतीय राजदूत ने फहराया तिरंगा, उच्चायोग में ध्वजारोहण समारोह - फोटो : ANI
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। लंदन में भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराने के बाद दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से भेजे गए राष्ट्र के नाम संबोधन के कुछ अंश पढ़कर सुनाए। लंदन उच्चायोग में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय अभिनेता बमन ईरानी भी मौजूद रहे। बमन अपनी पत्नी जेनोबिया ईरानी के साथ मौजूद रहे।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में भारतीय दूतावास में आयोजित समारोह में भारतवंशियों के साथ उन्होंने फुरसत के लम्हे गुजारे। 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...' गाने के लिए लविशा और दलिशा नाम की दो किशोरियों को बमन ने बधाई भी दी। 
विज्ञापन

स्विटजरलैंड में भी फहराया गया तिरंगा; अरिंदम बागची ने किया ध्वजारोहण

Republic Day 2024 Indian Embassy USA UK Geneva and more see celebrations
स्विटजरलैड में भारतीय राजदूत अरिंदम बागची ने फहराया तिरंगा - फोटो : ANI
स्विटजरलैंड के जिनेवा में भी ध्वाजारोहण किया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी दी। बागची ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्हें 'भारत का मित्र' करार दिया। आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर बागची ने लिखा, जिनेवा में भारतीय दूतावास में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्थायी प्रतिनिधि बागची के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की तरफ भी भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। 
 

Republic Day 2024 Indian Embassy USA UK Geneva and more see celebrations
तिरंगा फहराते भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल खान - फोटो : एएनआई

सऊदी अरब में भारतीय समुदाय ने मनाया जश्न
गणतंत्र दिवस के मौके पर सऊदी में भारतीय समुदाय ने दूतावास में ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। राजदूत सुहेल खान ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देश के नाम संबोधन के अंश पढ़कर सुनाए। भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा, दूतावास में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राजदूत सुहेल खान ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन को पढ़ा। देशभक्ति से भरे हुए भारतीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण समारोह में  भाग लिया। 

Republic Day 2024 Indian Embassy USA UK Geneva and more see celebrations
कीव में भारतीय दूतावास ने मनाया गणतंत्र दिवस का जश्न। - फोटो : एएनआई

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मनाया गणतंत्र दिवस
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यूक्रेन में भारत के राजदूत हर्ष जैन ने शुक्रवार को कीव स्थित दूतावास में तिरंगा फहराया। दूतावास ने इस क्षण को सोशल मीडिया पर साझा किया। राजदूत ने भारत और यूक्रेन के लोगों की शांति, कल्याण और समृद्धि की कामना की। 

पीएम मोदी ने विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के लिए वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल को धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के साथ दीर्घकालिक मित्रता को महत्व देता है। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल को धन्यवाद। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय साझेदारी के निरंतर मजबूत होने की आशा करते हैं।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा, हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद। आपकी उपस्थिति से भारत-फ्रांस संबंधों को बड़ी गति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed