फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report: Tesla CEO Elon Musk heads to China in surprise visit to country

Elon Musk: भारत की यात्रा टालने के बाद एलन मस्क अचानक चीन के लिए हुए रवाना, जानें क्या है वजह

Sun, 28 Apr 2024 12:11 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्रश्न के जवाब में कहा कि टेस्ला चीन में ग्राहकों के लिए बहुत जल्द एफएसडी उपलब्ध करा सकती है।
 

विज्ञापन
Report: Tesla CEO Elon Musk heads to China in surprise visit to country
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में भारत की यात्रा को टाल दिया था। लेकिन अब वो अचानक से भारत के दुश्मन देश चीन की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। चीन को इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज का दूसरा सबसे बड़ा बाजार भी माना जाता है। सूत्रों के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले टाली थी यात्रा
मस्क ने एक सप्ताह पहले ही भारत की यात्रा टाल दी थी। कहा जा रहा था कि वह भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे और भारतीय बाजार में प्रवेश करने की योजना का एलान करने वाले थे। 
विज्ञापन


इस पर करेंगे चर्चा
अब बताया जा रहा है कि टेस्ला के सीईओ चीन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की कोशिश करेंगे, जिससे वह फुल-सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) सॉफ्टवेयर पर चर्चा कर सकें। साथ ही वह कोशिश करेंगे की चीन फुल-सेल्फ ड्राइविंग से संबंधित जुटाए डाटा को अमेरिका ट्रांसफर करने के लिए तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्रश्न के जवाब में मस्क ने कहा कि टेस्ला चीन में ग्राहकों के लिए बहुत जल्द एफएसडी उपलब्ध करा सकती है।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, टेस्ला ने 2021 के बाद से चीनी नियामकों द्वारा शंघाई में अपने चीनी बेड़े द्वारा एकत्र किए गए सभी डाटा को संग्रहीत किया है और किसी को भी अमेरिका में वापस ट्रांसफर नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed