{"_id":"6428ebab2316777cc60f9c75","slug":"report-says-north-korea-in-action-after-kim-jong-un-bomb-fuel-order-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Report: किम जोंग के बम-ईंधन में विस्तार के आदेश के बाद एक्शन में उत्तर कोरिया, परमाणु साइट पर देखी गई हलचल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Report: किम जोंग के बम-ईंधन में विस्तार के आदेश के बाद एक्शन में उत्तर कोरिया, परमाणु साइट पर देखी गई हलचल
Sun, 02 Apr 2023 08:26 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Apr 2023 08:26 AM IST
सार
अमेरिकी थिंक टैंक ने शनिवार को बताया कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन द्वारा देश के परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने के लिए बम ईंधन के उत्पादन में वृद्धि के आदेश के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी कोरिया की मुख्य परमाणु साइट पर उच्च स्तर की गतिविधि देखी गई है।
विज्ञापन
किम जोंग उन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के परमाणु साइट पर शनिवार को हलचल देखी गई। अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम जोंग उन के बम-ईंधन के ऑर्डर के बाद तीन और 17 मार्च को मुख्य परमाणु साइट योंगब्योन पर हलचल देखी गई थी और जल्द ही नॉर्थ कोरिया परमाणु परीक्षण कर सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी थिंक टैंक ने शनिवार को बताया कि उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन द्वारा देश के परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने के लिए बम ईंधन के उत्पादन में वृद्धि के आदेश के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी कोरिया की मुख्य परमाणु साइट पर उच्च स्तर की गतिविधि देखी गई है।
विज्ञापन
वाशिंगटन स्थित 38 नॉर्थ नॉर्थ कोरिया मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट ने बताया कि तीन और 17 मार्च की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यूक्लियर साइट पर गतिविधि देखी गई थी। यह संकेत देता है कि योंगब्योन साइट पर एक्सपेरिमेंटल लाइट वाटर रिएक्टर (ईएलडब्ल्यूआर) पूरा होने और परिचालन स्थिति के करीब है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- उत्तर कोरिया: सैनिकों से गायब हो गईं 653 गोलियां, तानाशाह किम ने बरामदगी तक पूरे शहर में लगा दिया लॉकडाउन
रिपोर्ट में कहा गया है कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि योंगब्योन में पांच मेगावाट के रिएक्टर का काम करना जारी है और ईएलडब्ल्यूआर (ELWR) के आसपास एक सहायक इमारत पर निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा उस रिएक्टर के कूलिंग सिस्टम से पानी के निर्वहन का पता चला था। योंगब्योन के यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के आसपास नया निर्माण भी शुरू हो गया है, जिससे इसकी क्षमताओं का विस्तार होने की संभावना है।
रिपोर्ट में उत्तर कोरियाई नेता का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ये घटनाक्रम किम जोंग उन के हालिया निर्देश को दर्शाते हैं कि देश के परमाणु हथियारों के शस्त्रागार का विस्तार करने के लिए देश के विखंडनीय सामग्री का उत्पादन को बढ़ाया जाए। मंगलवार को उत्तर कोरिया ने नए छोटे परमाणु हथियारों का अनावरण किया था और दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की निंदा करते हुए अपने शस्त्रागार का विस्तार करने के लिए अधिक हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री का उत्पादन करने की कसम खाई थी।
ये भी पढ़ें:- North Korea: उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने की पुष्टि
नार्थ कोरिया के सरकारी मीडिया ने कहा कि किम जोंग ने देश के परमाणु शस्त्रागार को तेजी से बढ़ाने के लिए दूरदर्शी तरीके से हथियार-ग्रेड सामग्री के उत्पादन का आदेश दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया ने अपने द्वारा प्रदर्शित किए गए छोटे हथियारों पर फिट होने के लिए पूरी तरह से छोटे परमाणु हथियार विकसित किए हैं या नहीं। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह 2017 के बाद पहली बार परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करता है तो इस तरह के हथियारों को बेहतर बनाना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य होगा।
अमेरिका और साउथ कोरिया ने दी थी चेतावनी
दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने 2022 की शुरुआत में ही चेतावनी दी थी कि उत्तर कोरिया किसी भी समय परमाणु परीक्षण फिर से शुरू कर सकता है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने बीते साल एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि उत्तर कोरिया ने 20 परमाणु हथियार इकट्ठे किए हैं और शायद 45-55 परमाणु उपकरणों के लिए उसके पास पर्याप्त सामग्री है।