{"_id":"6420e7bca4d2c606ea0d9af3","slug":"north-korea-launches-ballistic-missile-towards-east-sea-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने की पुष्टि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने की पुष्टि
Mon, 27 Mar 2023 06:17 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:17 AM IST
सार
जापानी प्रधान मंत्री कार्यालय ने भी मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की है। जापान के पीएम के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्वी सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि सेना मिसाइल की उड़ान दूरी और एपोजी सहित संबंधित विवरणों का विश्लेषण कर रही है।
विज्ञापन
एक स्थानीय समाचार एजेंसी ने कहा कि उत्तर कोरिया का बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब प्योंगयांग ने दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के चल रहे सैन्य अभ्यास का कड़ा विरोध किया है, जो पिछले सप्ताह शुरू हुआ था। यूएस-दक्षिण कोरिया अभ्यास तीन अप्रैल को समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
वहीं जापानी प्रधान मंत्री कार्यालय ने भी मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की है। जापान के पीएम के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। अधिक जानकारी आना बाकी है। वहीं पिछले हफ्ते, उत्तर कोरिया ने पानी के नीचे परमाणु-सक्षम हमले ड्रोन का परीक्षण किया था।
विज्ञापन