{"_id":"64225d48a7ada751e60abf87","slug":"653-bullets-disappeared-from-north-korean-soldier-kim-jong-un-imposed-lockdown-in-the-entire-city-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: सैनिकों से गायब हो गईं 653 गोलियां, तानाशाह किम ने बरामदगी तक पूरे शहर में लगा दिया लॉकडाउन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: सैनिकों से गायब हो गईं 653 गोलियां, तानाशाह किम ने बरामदगी तक पूरे शहर में लगा दिया लॉकडाउन
Tue, 28 Mar 2023 09:09 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 28 Mar 2023 09:09 AM IST
सार
रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक सात मार्च को एक सैन्य वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब हो गई थीं। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। पुलिस और सेना दोनों मिलकर ही इसे ढूंढ़ रही हैं मगर 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ये गोलियां बरामद नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
किम जोंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक शहर में तानाशाह किम जोंग उन ने सिर्फ इसलिए लॉकडाउन लगा दिया गया है क्योंकि इस शहर में एक सैनिक के पास से 653 बंदूक की गोलियां गायब हो गईं। अब इसे ढूंढने के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक सात मार्च को एक सैन्य वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब हो गई थीं। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। पुलिस और सेना दोनों मिलकर ही इसे ढूंढ़ रही हैं मगर 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ये गोलियां बरामद नहीं हो पाई हैं।
दो लाख से ज्यादा लोग घरों में कैद
कोरोना के दौरान तैनात किया गया था
रिपोर्ट के मुताबिक सात मार्च को कोरियाई पीपुल्स आर्मी सातवीं बटालियन इस इलाके से वापस लौटी थी। सातवीं बटालियन को कोविड-19 महामारी की शुरुआत में चीनी सीमा बंद करने के लिए 2020 में ही तैनात किया गया था। कोराना संकट समाप्त होने के बाद सेना को वापस बुलाया गया। इसी दौरान गोलियां गायब हो गईं। शुरुआत में जवान खुद इसे तलाशने में जुटे थे, जब नहीं मिली तो अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पूरे शहर में लॉकडाउन लगाकर सील कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे शहर को सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना घर-घर तलाशी शुरू कर रही है। लेकिन जांच शुरू हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
दो लाख से ज्यादा लोग घरों में कैद
- रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उत्तरी इलाके रियांगगैंग के हेसन शहर में में हुई है।
- शहर में लॉकडाउन लगाए जाने से दो लाख की आबादी घरों में कैद हो गई है।
- बंदूक की गोलियां गायब होने के बाद से सैनिकों का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी घर-घर तलाशी अभियान चला रहे हैं।