फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report of fundamentalism in Syria is worrisome, says india

सीरिया में कट्टरपंथ की रिपोर्ट गंभीर चिंता का विषय : भारत

Thu, 11 Feb 2021 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Report of fundamentalism in Syria is worrisome, says india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

भारत ने कहा है कि युद्ध से जर्जर सीरिया में कट्टरपंथी विचारों का बढ़ना, आईएस द्वारा धन जुटाने के नए तरीके, प्रशिक्षण एवं अभियानों के लिए बाहरी उकसावे की रिपोर्टें गंभीर चिंता का विषय हैं। भारत ने यह भी रेखांकित किया कि राजनीतिक घटनाक्रम को बाहरी कारकों द्वारा सीरियाई संप्रभुता के उल्लंघन से अलग नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीरिया पर बंद कमरे में हुए बैठक के बाद यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि सीरिया के हालात खतरनाक हैं और इनसे आतंकवाद को हवा मिलेगी।
विज्ञापन


वैश्विक शांति व सुरक्षा के लिए आईएस के खतरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की 12वीं रिपोर्ट का हवाला देते हुए तिरुमूर्ति ने कहा, यह रिपोर्ट बताती है कि उत्तर-पश्चिम सीरिया में आईएस के 11,000 लड़ाके हैं। उत्तर-पूर्वी सीरिया में आईएस के 11,000 पुरुष लड़ाके हैं जिनमें 5,000 सीरिया के, 1,700 विदेशी तथा 1,600 इराक के लड़ाके हैं। जबकि 2,500 लड़कों की राष्ट्रीयता की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा, सभी पक्षों को आतंकवाद से लड़ने के दायित्व का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीबिया : राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन
लीबिया नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करते हुए भारत ने सभी पक्षों के बीच व्यापक चर्चा का आव्हान किया है। उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में इस साल चुनाव होना है।


तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि भारत ने लीबिया में एकीकृत अंतरिम कार्यकारिणी प्राधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अध्यक्षीय बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, हम लीबिया में राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed