फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Report: Global fossil emissions to reach record high in 2024; India's share to rise by 4.6 pc

Report: इस साल वैश्विक जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन पहुंचेगा रिकॉर्ड स्तर पर; जानें भारत के लिए क्या हैं अनुमान

Wed, 13 Nov 2024 09:24 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 13 Nov 2024 09:24 AM IST
सार

शोध की रिपोर्ट अजरबैजान के बाकू में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन COP29 में प्रस्तुत की गई। इसमें बताया गया है कि जीवाश्म ईंधन से होने वाला वैश्विक कार्बन उत्सर्जन 37.4 अरब टन तक पहुंच सकता है, जो 2023 के स्तर से 0.8 फीसदी की वृद्धि है।
 

विज्ञापन
Report: Global fossil emissions to reach record high in 2024; India's share to rise by 4.6 pc
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक नए शोध के मुताबिक भारत का जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन इस साल 4.6 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। वहीं चीन में 0.2 फीसदी की मामूली वृद्धि हो सकती है। 

विज्ञापन


COP29 में पेश की गई रिपोर्ट
बता दें, हालिया शोध की रिपोर्ट अजरबैजान के बाकू में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन COP29 में प्रस्तुत की गई। इसमें बताया गया है कि जीवाश्म ईंधन से होने वाला वैश्विक कार्बन उत्सर्जन 37.4 अरब टन तक पहुंच सकता है, जो 2023 के स्तर से 0.8 फीसदी की वृद्धि है।
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में अधिक
इतना ही नहीं, इस साल वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का स्तर 422.5 पीपीएम तक पहुंचने का अनुमान है। इससे यह अबतक का सबसे गर्म साल बन सकता है। यह पिछले साल की तुलना में 2.8 पीपीएम अधिक है और औद्योगिक क्रांति से पहले के स्तर से 52 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें अभी भी कोई संकेत नहीं दिख रहा...
अध्ययन का नेतृत्व करने वाले एक्सेटर के ग्लोबल सिस्टम्स इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर पियरे फ्राइडलिंगस्टाइन ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बावजूद जीवाश्म ईंधन की खपत में चल रहे बढ़ोतरी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तेजी से नाटकीय होते जा रहे हैं, फिर भी हमें अभी भी कोई संकेत नहीं दिख रहा है कि जीवाश्म ईंधन का जलना चरम पर पहुंच गया है।

भारत का ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 6.1 फीसदी बढ़ा
पिछले महीने की एक संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत का ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 2023 में 6.1 फीसदी बढ़ा है, जो वैश्विक कुल का 8 फीसदी है। हालांकि, वैश्विक CO2 उत्सर्जन में भारत का ऐतिहासिक योगदान केवल तीन फीसदी है। देश का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन 2.9 टन CO2 समतुल्य (tCO2e) है, जो 6.6 tCO2e के वैश्विक औसत से काफी कम है।


COP29 चर्चा के दौरान जारी ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक कुल का 32 फीसदी हिस्सा रखने वाले चीन का उत्सर्जन 0.2 फीसदी बढ़ने की संभावना है, हालांकि इसमें गिरावट भी संभव है। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ का उत्सर्जन, क्रमशः 13 फीसदी और सात फीसदी योगदान देता है। दोनों में कमी आने वाली है। अमेरिका के लिए 0.6 फीसदी और यूरोपीय संघ के लिए 3.8 प्रतिशत की कमी होगी।

भारत में जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन के लिए, जो वैश्विक कुल का आठ प्रतिशत है। वैज्ञानिकों ने 4.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed