फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report Biden administration considers China as a dangerous competitor less chances to reduce tension between both countries

रिपोर्ट: चीन को खतरनाक प्रतिस्पर्धी मानता है बाइडन प्रशासन, दोनों देशों के बीच तनाव घटने के आसार कम

Tue, 23 Nov 2021 12:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Nov 2021 12:43 AM IST
सार

हांगकांग पोस्ट की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडन प्रशासन चीन को वैश्विक प्रतिद्वंद्वी के बतौर ज्यादा जोखिम भरा प्रतिस्पर्धी मानता है। पिछले दिनों दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई वर्चुअल शिखर बैठक में भी बाइडन ने चीन द्वारा मानवाधिकारों के हनन और बीजिंग की व्यापार नीति के बारे में बात की।

विज्ञापन
Report Biden administration considers China as a dangerous competitor less chances to reduce tension between both countries
शी जिनपिंग और जो बाइडन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक बाइडन-शी शिखर बैठक के बावजूद अमेरिका-चीन में तनाव कम होने के आसार बहुत कम हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बाइडन प्रशासन भी चीन के संबंध में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को ही आगे बढ़ा रहा है। इस कारण दोनों देशों के बीच आमने-सामने की प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है और अमेरिका उसे खतरनाक प्रतिस्पर्धी मानता है।

विज्ञापन


हांगकांग पोस्ट की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडन प्रशासन चीन को वैश्विक प्रतिद्वंद्वी के बतौर ज्यादा जोखिम भरा प्रतिस्पर्धी मानता है। पिछले दिनों दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई वर्चुअल शिखर बैठक में भी बाइडन ने चीन द्वारा मानवाधिकारों के हनन और बीजिंग की व्यापार नीति के बारे में बात की।
विज्ञापन


उन्होंने शिनजियांग, तिब्बत और हांगकांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई। वहीं, राष्ट्रपति शी ने अपनी ओर से ताइवान को अमेरिकी समर्थन और दुनिया में बनाने वाले विभिन्न देशों के गठबंधनों और समूहों का मुद्दा उठाया। दरअसल, चीन का यह इशारा क्वाड को लेकर था, जिसमें भारत, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है। माना जा रहा है कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के साथ ही आगामी महीनों में बाइडन चीन पर और ज्यादा सख्ती बरत सकते हैं। इससे तनाव और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण सागर में प्रभाव जमाना मकसद नहीं : शी
चीनी राष्ट्रट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि वे और उनका देश दक्षिण एशिया पर किसी तरह प्रभाव जमाना नहीं चाहता है। उन्होंने ये भी कहा कि चीन अपने पड़ोसी छोटे देशों पर भी दक्षिण चीन सागर को लेकर हावी नहीं होना चाहता है। ये बातें शी ने आसियान देशों की एक 30वीं वर्चुअल कांफ्रेंस के दौरान कही। शी ने कहा कि वे अपने सभी पड़ोसी देशों से दोस्ताना संबंध रखने को इच्छुक हैं। उनका देश न तो किसी देश को दबाने का इच्छुक है और न ही चाहता है कि वो इस पूरे क्षेत्र में किसी नायक के तौर पर सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed