फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Religious and political Events Factors Behind Covid surge In India: WHO

चेतावनी: भारत में धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों से बढ़ी दूसरी लहर, इंडियन वैरिएंट दुनिया के लिए खतरा

Thu, 13 May 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 May 2021 12:25 PM IST
सार


भारत में कोरोना वायरस के ट्रिपल म्यूटेंट B.1.617 की पहचान हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो  भारत में कोरोना वायरस का ट्रिपल म्यूटेंट सिर्फ यहीं के लिए नहीं बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Religious and political Events Factors Behind Covid surge In India: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : Social media

विस्तार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर सुनामी बनकर आई है। रोजाना लाखों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं हजारों लोगों की जान जा रही है। इस बीच देश में कोरोना से बेकाबू हुई स्थिति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने धार्मिक और राजनीतिक घटनाक्रम को जिम्मेदार ठहराया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत में कोविड-19 की हाल की स्थिति के जोखिम के आकलन में पाया गया है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों  के लिए राज्यों  में चुनाव समेत हरिद्वार में कुंभ मेला का आयोजन भी है। यहां पर कोरोना निमयों का पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन


दुनिया के 44 देशों में इंडियन वैरिएंट 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस के इंडियन वैरिएंट की पुष्टि दुनिया के कई देशों में की गई है।  44 देशों में भारतीय वैरिएंट अपना पैर पसारे हुए है, जो दुनियाभर के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को वीकली एपिडेमियोलॉजिकल रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि  भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के मामलों के पीछे B.1.617 वैरिएंट है। यह पहली बार अक्टूबर 2020 में भारत में पाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठ ने कहा कि भारत के अलावा ब्रिटेन में इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


भारत में मार्च से ही संक्रमण के मामले बढ़ने लगे, लेकिन इस पर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं दिया गया। बता दें कि इससे पहले अमेरिका के मशहूर विषाणु रोग विशेषज्ञ डॉ फौसी ने भी अगाह किया था कि अगर समय रहते भारत में कोरोना पर ध्यान दिया जाता तो ऐसी भयावह स्थिति देखने को नहीं मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन वैरिएंट वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा
भारत में कोरोना वायरस के ट्रिपल म्यूटेंट B.1.617 की पहचान हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो  भारत में कोरोना वायरस का ट्रिपल म्यूटेंट सिर्फ यहीं के लिए नहीं बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। कोविड-19 विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने कहा कि भारत में कोरोना का नया वैरिएंट B.1.617 पहले से ज्यादा खतरनाक है।


बच्चों पर आसानी से करता वार
अध्ययन में पाया गया है कि B.1.617 पहले की तुलना में आसानी से फैलता है। यहां तक कि नए वैरिएंट न सिर्फ तेजी से फैल रहा है, बल्कि यह बच्चों को भी शिकार बना रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में संस्था ने इस वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed