फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Reduction in violence in France for the sixth day people on the streets in support of the government

Paris: फ्रांस में छठे दिन हिंसा में आई कमी, सरकार के समर्थन में सड़कों पर लोग, अब तक 3354 दंगाई गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 05:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 05:42 AM IST
सार

पेरिस पुलिस चीफ का कहना है कि अभी यह नहीं कह सकते कि दंगे खत्म हो गए हैं। फिलहाल, हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में दंगाइयों ने 300 से ज्यादा वाहन और करीब 40 इमारतों को आग लगाई है।

विज्ञापन
Reduction in violence in France for the sixth day people on the streets in support of the government
फ्रांस में किशोर नाइल की हत्या के बाद हिंसा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर17 वर्षीय किशोर की 27 जून को पुलिस कार्रवाई में मौत के बाद से फ्रांस में गृह युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। छठे दिन मृतक किशोर की दादी की तरफ से दंगा खत्म करने की अपील के बाद हिंसा में कमी आई है। पुलिस अब तक 3,354 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। देशभर में दंगों से निपटने के लिए 45 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को सड़कों पर उतारा गया है। उधर, पूरे फ्रांस में सोमवार को स्थानीय लोगों ने टाउन हॉलों के सामने खड़े होकर स्थानीय सरकारों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।
विज्ञापन


पेरिस पुलिस चीफ का कहना है कि अभी यह नहीं कह सकते कि दंगे खत्म हो गए हैं। फिलहाल, हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में दंगाइयों ने 300 से ज्यादा वाहन और करीब 40 इमारतों को आग लगाई है। दंगाइयों के हमलों में 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से तीन रविवार रात दंगाइयों की गिरफ्तारी के दौरान घायल हुए। रविवार रात को करीब 150 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डरमनिन ने बताया कि आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले करने वाले जिन 3 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये ज्यादातर प्रवासी मुस्लिम हैं। इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंसा को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, फ्रांस के न्याय मंत्री ने कहा, जो सोशल मीडिया पर हिंसा को बढ़ावा देने में शामिल हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


देशभर के नेताओं से मिले मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सोमवार को दोनों सदनों के नेताओं से मुलाकात की इसके साथ ही राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि मैक्रों मंगलवार को फ्रांस के 220 बड़े शहरों के मेयरों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट और आगजनी से नहीं मिलेगा न्याय
पुलिस कार्रवाई में मारे गए किशोर नाहेल मेरजूक की दादी नादिया ने रविवार को लोगों से दंगा न करने की अपील करते हुए कहा, नाहेल के लिए न्याय मांगने की आड़ में दंगा करना बंद करें। स्कूल, बस और इमारतों को तोड़ने या जलाने से न्याय नहीं मिलेगा। इन स्कूलों में सबके बच्चे पढ़ते हैं, बसों में तमाम माएं सफर करती हैं, जिनके नाहेल जैसे बच्चे हैं। नादिया ने कहा, उनके परिवार ने किसी से नहीं कहा कि बैंकों, घरों और दुकानों को लूटने से नाहेल को न्याय मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, वे पुलिस से नहीं बल्कि सिर्फ उस पुलिसकर्मी से नाराज हैं, जिसने नाहेल को गोली मारी। उन्होंने कहा, हमें फ्रांस की न्याय व्यवस्था और पुलिस पर पूरा भरोसा है। हमारे परिवार को सिर्फ न्याय चाहिए। अगर पुलिसकर्मियों ने बिना कसूर उनके बच्चे की जिंदगी छीनी है, तो उन्हें जेल में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed