फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Reddit policy will not change on porn content, CEO Huffman explains this big reason

पोर्न कंटेंट को लेकर रेडिट नहीं बदलेगी नीति, सीईओ हफमैन ने बताई यह बड़ी वजह

Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Reddit policy will not change on porn content, CEO Huffman explains this big reason
रेडिट के सीईओ हफमैन - फोटो : Social Media

अमेरिकी कंपनी रेडिट ने कहा है कि वह पोर्न कंटेंट को लेकर अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। सोशल न्यूज कंटेंट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी के सीईओ स्टीव हफमैन ने गत दिनों एक साक्षात्कार में साफ कहा कि रेडिट सेक्स जैसे विषयों पर चर्चा का खुला मंच प्रदान करती है, ये ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर अक्सर खुल कर चर्चा नहीं होती है। इसे बंद करने की कोई योजना नहीं है। 

विज्ञापन


रविवार को प्रसारित इनसाइडर पर प्रसारित हफमैन के इंटरव्यू में रेडिट के सीईओ ने वह वजह भी बताई कि उनकी कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पोर्नोग्राफी की इजाजत दी गई है। उनसे पूछा गया था कि क्या रेडिट पर इस तरह की कंटेंट को लेकर क्या कभी बदलाव होगा? हफमैन ने कहा - सेक्स वैश्विक मुद्दा है। रेडिट के कई अन्य विषयों की तरह ही सेक्स ऐसा विषय है, जिसे लेकर ऑनलाइन या ऑफलाइन अक्सर अच्छी सामग्री उपलब्ध नहीं होती। इसलिए इसे बंद करने का कोई इरादा नहीं है। 
विज्ञापन


पोर्नोग्राफी हमारे लिए शोषण का जरिया नहीं
हफमैन ने कहा कि पोर्नोग्राफी शोषणकारी हो सकती है, लेकिन हम इस तरह की कंटेंट नहीं चाहते हैं। इसका दूसरा पहलू भी है, जो इसे सशक्त बनाता है। लोग खुद अपनी स्टोरी शेयर करते हैं, अपने फोटो साझा करते हैं और इसमें हम उनकी पूरी तरह मदद करते हैं। हम चाहते हैं कि लोग सुरक्षित रहें। रेडिट पर अनैच्छिक यौन गतिविधि पर रोक का नियम है। यदि कोई इसके उल्लंघन को लेकर हमें शिकायत करता है तो हम उसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। इसके अलावा बच्चों या नाबालिगों की यौन गतिविधि पर भी पाबंदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रेडिट पर बगैर अनुमति के किए गए किसी यौन व्यवहार, फर्जी या चोरी-छिपे बनाए गए कंटेंट को लेकर भी सख्त नियम हैं। इसके अलावा यूजर्स किसी भी न्यूड या पोर्न कंटेंट को एनएसएफडब्ल्यू यानी असुरक्षित बताकर टैग भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed