फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Record 7540 new corona cases in britain in a day lockdown may be imposed

ब्रिटेन: एक दिन में रिकॉर्ड 7540 नए मामले आए सामने, लॉकडाउन की बढ़ी आशंका

Thu, 10 Jun 2021 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jun 2021 04:45 PM IST
सार

ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। 165 दिन बाद ब्रिटेन में कोरोना के साप्ताहिक केस 90% तक बढ़ गए हैं। बुधवार को कोरोना के 7540 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी अनलॉक खत्म करने का फैसला नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Record 7540 new corona cases in britain in a day lockdown may be imposed
ब्रिटेन में कोरोना - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तेज होती जा रही है। अनलॉक होने के बाद देश में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगे हैं।  23 दिन से अनलॉक के बाद ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना के 7540 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में कोरोना की इतनी संख्या ने सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते से कोरोना के 5000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले कोरोना के मामले कम हो गए थे, लेकिन 103 दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले 26 फरवरी को 7401 केस मिले थे। बढ़ते आंकड़ों ने लॉकडाउन की आशंका को बढ़ा दी है। हालांकि, लॉकडाउन पर अभी संशय है। बताया जा रहा है कि  21 जून तक कोरोना की रफ्तार अगर इसी तरह बढ़ती रही तो सरकार फिर से लॉकडाउन लागू करने पर विचार करेगी। 
विज्ञापन


एक हफ्ते से मिल रहे 5500 केस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन में साप्ताहिक केसों में भी बढ़ोतरी हुई है। देश में एक हफ्ते से लगातार 5500 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले साल क्रिसमस के 165 दिन बाद यह पहली बार है, जब देश में कोरोना के साप्ताहिक केस 90% तक बढ़ गए हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिक प्रोफेसर नील फर्ग्यूसन के मुताबिक, डेल्टा वैरिएंट के कारण ब्रिटेन में तेजी से केस बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो से तीन हफ्तों तक नए केस और बढ़ सकते हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रिटेन में भले ही केस बढ़ रहे हैं, लेकिन ज्यादा खतरा नहीं है। बुधवार को पूरे देश में सिर्फ 6 मरीजों की मौत हुई और 2234 लोग ठीक हुए। बता दें कि ब्रिटेन में अब तक कोरोना के 45.3 लाख मरीज मिल चुके हैं। वहीं 1.28 लाख लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया व रूस में भी बढ़े मामले
इंडोनेशिया में बुधवार को 100 दिन बाद सबसे ज्यादा 7725 केस मिले, जबकि 175 लोगों की मौत हुई। वहीं रूस में पिछले 24 घंटे में 10,407 मामले सामने आए हैं। यह संख्या मार्च के बाद सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed