फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Reasons of the Prince Harry and wife Meghan Markle to be out of the UK monarchy

ब्रिटेन: राजशाही से बाहर होने के संकेत पर प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल बने ‘आत्मनिर्भर’ 

Mon, 13 Jan 2020 04:51 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Jan 2020 04:51 AM IST
सार

  • भविष्य में राजशाही को छोटा करने की योजना
  • महारानी द्वारा जारी एक तस्वीर में नहीं थे हैरी
  • मतभेद और रंगभेद से बढ़ा मेगन पर दबाव
  • भाई विलियम से भी दूर हो गए थे हैरी

विज्ञापन
Reasons of the Prince Harry and wife Meghan Markle to be out of the UK monarchy
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार में इन दिनों मची उठापटक का बड़ा कारण प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को किनारे किया जाना माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राजकुमार प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन मर्केल उनके साथ हो रहे बर्ताव से आहत थे। इसके चलते उन्होंने शाही दर्जा छोड़ने का फैसला लिया। हैरी और मर्केल के नजदीकी लोगों का कहना है कि दोनों ने भले ही आर्थिक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए शाही जिम्मेदारियां छोड़ी हों लेकिन परिवार के भीतर और बाहर पैदा हुए हालात के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। यहां जानिए, महारानी एलिजाबेथ के पोते हैरी और पत्नी मेगन के शाही दर्जा छोड़ने के पीछे की कहानी...

विज्ञापन


शाही परिवार से बाहर करने की थी योजना
हैरी-मर्केल के दोस्त और उनके दक्षिण अफ्रीकी दौरे की डॉक्युमेंट्री के निर्माता टॉम ब्रैडबाय का कहना है कि कई महीनों से परिवार में आपसी तनातनी चल रही थी। हैरी और मेगन की अनुपस्थिति में राजशाही को छोटा करने पर काम चल रहा था, जिसका उन्हें हिस्सा नहीं बनाया गया। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई, जिसमें महारानी समेत प्रिंस चार्ल्स, विलियम और उनके बेटे दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


द टाइम्स के मुताबिक, हैरी और मेगन को तीन उत्तराधिकारियों के साथ महारानी की फोटो के बारे में पता लग गया था। साथ ही महारानी जब क्त्रिस्समस संदेश दे रही थीं, तब भी उनकी डेस्क पर फ्रेम्ड तस्वीरों में हैरी और मेगन नहीं थे। इससे दोनों को लगा कि उन्हें शाही परिवार से बाहर किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने शाही दर्जा छोड़ने के संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी से न मिलने से थे निराश
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआत में हैरी और मर्केल ने प्रिंस चार्ल्स और महारानी के साथ बातचीत की थी। पिछले माह क्त्रिस्समस से पहले प्रिंस चार्ल्स को अपनी योजना के बारे में भी बताया था लेकिन फिर महारानी से मुलाकात न होने के कारण निराश थे। हालांकि परिवार इनकी सार्वजनिक घोषणा पर हैरान था। एक नजदीकी सूत्र ने बताया  दोनों ने परिवार से दूर कनाडा में अपनी योजना बनाई और वापस लौटकर फैसला किया कि वे किसी की नहीं सुनेंगे।

भाई विलियम के साथ दरार

भाई विलियम के साथ मतभेद पर हैरी ने कहा था कि उनके रास्ते अलग हैं। हैरी और मेगन पिछले साल विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन से दूर हो गए थे। इन्होंने अपना घर केनसिंगटन पैलेस से अलग कर लिया था और बकिंघम पैलेस से दफ्तर भी शिफ्ट कर लिए थे।

रंगभेद की शिकार मेगन
शाही परिवार और ब्रिटेन में उनके रंग के कारण भी मेगन को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। उनका कोई न कोई मजाक उड़ाता था। एक बीबीसी कमंटेटर ने तो मेगन और हैरी की चिंपाजी के साथ फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह उनका बच्चा है। एक मर्तबा वॉग-यूके पत्रिका की गेस्ट एडिटर बनने के बाद उन पर तंज कसा गया कि रॉयल्स ऐसा काम नहीं करते। वहीं, शाही परिवार ऐसा पहले करते रहा है। 

खुद प्रिंस चार्ल्स कंट्री लाइफ पत्रिका के दो बार गेस्ट एडिटर बने थे। केट मिडलटन ने हफिंगटन पोस्ट के लिए यह काम कर चुकी हैं और वह वॉग यूके के कवर पेज के लिए तस्वीर भी खिंचवाई थी। बार-बार यह आभास कराया जाता था कि 150 सालों में गरीब अश्वेत तबके से आने वाला मेगन का परिवार शाही खानदान तक पहुंच गया। मेगन को जब-तब रंगभेद को लेकर निशाना बनाया गया शाही परिवार उनके साथ खड़ा नजर नहीं आया।

मीडिया के पीछे लगने से परेशान
हैरी-मर्केल का मीडिया ने भी काफी पीछा किया, जिससे वे खासे परेशान थे। बकिंघम पैलेस के पूर्व प्रेस अधिकारी डिकी आर्बिटेर का कहना है कि पिछले साल मई में आर्ची (हैरी-मेगन का पुत्र) के जन्म के बाद से प्रेस इनके ज्यादा ही पीछे पड़ी थी। पिछले साल एक डॉक्युमेंट्री में मेगन ने कहा था कि मीडिया की हद से ज्यादा दिलचस्पी के चलते उनके लिए मातृत्व काफी संघर्षभरा रहा।

मेगन द्वारा अपने पिता को लिखे पत्र प्रकाशित होने के बाद दोनों ने मेल ऑन संडे नामक अखबार के खिलाफ मुकदमा भी ठोका था। फोन हैकिंग मामले में हैरी ने द सन के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। हैरी ने प्रेस के दबाव को देखते हुए कहा था, मैंने मेरी मां (डायना हैडन) को खोया है और अब उसी तरह मैं मेरी पत्नी की पीड़ित होते देख रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed