{"_id":"66b4326ae757db775502a676","slug":"ready-to-work-with-bangladesh-interim-government-says-us-matthew-miller-news-in-hindi-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: सियासी उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश को मिला अमेरिका का साथ, अंतरिम सरकार के साथ काम करने को तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: सियासी उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश को मिला अमेरिका का साथ, अंतरिम सरकार के साथ काम करने को तैयार
Thu, 08 Aug 2024 08:20 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:20 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्री मैथ्यू मिलर ने कहा कि अंतरिम सरकार से संबंधित सभी निर्णयों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में सियासी उथल पुथल के बाद अंतरिम सरकार का गठन हो गया। अंतरिम सरकार को लेकर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी विदेश मंत्री मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि वह बांग्लादेश में विकास की निगरानी करना जारी रखेंगे। मिलर ने बताया कि उन्होंने अंतरिम सरकार के नेता के रूप में मोहम्मद यूनुस की नियुक्ति देखी। अमेरिकी विदेश मंत्री का मानना है कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
बांग्लादेश के विकास को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मैथ्यू मिलर ने कहा, "हमें लगता है कि बांग्लादेश में शांति और स्थिरता स्थापित करने में अंतरिम सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "अंतरिम सरकार से संबंधित सभी निर्णयों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। हम समझते हैं कि नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए सहमत हो गए हैं। हम अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है, क्योंकि यह बांग्लादेश के लोगों के लिए एक लोकतांत्रिक रूपरेखा तैयार करता है।"
शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मत यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने इसकी घोषणा की। मोहम्मत यूनुस गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांत रहने और हिंसी से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
क्या था हिंसा का कारण
सरकारी नौकरियों में कुछ खास लोगों के एक वर्ग के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जुलाई के मध्य से छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। जिसके बाद इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 440 तक हो चुकी है। बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद कई प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के आवास गणभवन में घुसे और वहां से सामान लूट कर ले गए। कई लोग संसद भवन में भी घुसकर वहां से चीजे ले गए।