{"_id":"638b57e23f41b379eb521a4b","slug":"rat-catching-job-in-new-york-salary-will-be-in-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Offer: न्यूयॉर्क में निकाली चूहे पकड़ने की नौकरी, सैलरी मिलेगी करोड़ों में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Job Offer: न्यूयॉर्क में निकाली चूहे पकड़ने की नौकरी, सैलरी मिलेगी करोड़ों में
Sat, 03 Dec 2022 07:36 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:36 PM IST
सार
शहर के स्वच्छता विभाग ने बताया कि बढ़ते कचरे के कारण शहर में चूहों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हमें चूहों को पकड़ने वालों की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में इन दिनों एक नौकरी की चर्चा खूब जोरों पर हैं, जिसकी सैलरी भारत में सरकारी ऑफिस में काम करने वाले अधिकारी से भी ज्यादा है। जी हां, ये नौकरी है चूहों को मारने की। दरअसल इन दिनों न्यूयॉर्क शहर चूहों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है और इससे आम लोग काफी परेशान हैं। वहीं मेयर ने बुधवार को न्यूयॉर्क में चूहों को मारने के लिए भर्ती की घोषणा की है।
विज्ञापन
शहर के स्वच्छता विभाग ने बताया कि न्यूयार्क में दो सालों में चूहों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। वहीं अब घरों में भी चूहे बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। जिस तरह से चूहों की संख्या तेजी से बढ़ रही है यह बेहद चिंताजनक है। विभाग के मुताबिक बढ़ते कचरे के कारण शहर में चूहों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
मेयर एरिक एडम्स के कार्यालय ने इस हफ्ते एक नौकरी सूची पोस्ट की जिसमें उन्होंने बताया कि हमें चूहों को पकड़ने वालों की जरूरत है और लिखा कि आप न्यूयॉर्क शहर के अगले 'रैट जार' हो सकते हैं। साथ ही लिखा कि न्यूयॉर्क शहर की अथक चूहों की आबादी से लड़ने के लिए एक निदेशक की जरूरत है।
विज्ञापन
सैलरी करोड़ो में
नौकरी हर किसी के लिए नहीं है। जो नौकरी के लिए आवेदन कर रहा है उसे न्यूयार्क शहर का होना अनिवार्य है। वहीं चयनित व्यक्ति को सैलरी के तौर पर 120 हजार डालर (97 लाख 72 हजार 800 रुपये) से 170 हजार डालर (एक करोड़ 38 लाख 44 हजार 800 रुपये) तक मिलेंगे। वहीं आवेदक स्नातक पास होना चाहिए। हालांकि सबसे ज्यादा चूहे शिकागो शहर में हैं जिसको लेकर भी वहां के मेयर कई बार मुद्दा उठा चुके हैं।