फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ramazan rush Over 4 lakh beggars flood Karachi streets; crime spikes

Pakistan: रमजान आते ही कराची की सड़कों पर उमड़े चार लाख से अधिक भिखारी, अपराध का ग्राफ भी बढ़ा

Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

पाकिस्तान के कराची शहर में ईद के दौरान चार लाख से ज्यादा भिखारियों की भीड़ जुट गई है। इस वजह से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। 

विज्ञापन
Ramazan rush Over 4 lakh beggars flood Karachi streets; crime spikes
कराची में ईद पर भिखारियों की भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

रमजान के महीने के दौरान पाकिस्तान के छोटे शहरों और गांवों से भिखारी कराची आने लगे हैं। इस वजह से यहां अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। कराची के अतिरिक्त महानिरीक्षक इमरान याकूब मिन्हास ने इस चिंताजनक समस्या पर जोर जाला है। उनका कहना है कि ईद के मौसम में तीन से चार लाख भिखारी कराची आते हैं, इस वजह से यह शहर भिखारियों और अपराधियों का अड्डा बन गया है। इमरान याकूब के अनुसार पारपंरिक तरीकों से अपराधों का पता नहीं लगाया जा सका इसलिए कराची पर नजर रखने के लिए अधिकारियों से और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


जनवरी से अब तक 55 से अधिक लोगों की मौत
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रमजान के दौरान कराची में कम से कम 19 लोग आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए। इसके अलावा जनवरी 2024 से डकैतियों का विरोध करने पर 55 से अधिक लोगों को मौत हो गई।
विज्ञापन


कोर्ट ने जारी किया सख्त अल्टीमेटम
इसे लेकर सिंध उच्च न्यायालय ने सख्त अल्टीमेटम जारी किया है। कोर्ट ने शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए अधिकारियों को एक महीने का समय दिया गया। न्यायमूर्ति अब्बासी ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि शांति भंग करने में शामिल प्रभावशाली शख्सियतों के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई करें। कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक व्यापक रिपोर्ट की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति व्यवस्था को बहाल करना बड़ी चुनौती
स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए सिंध के पुलिस महानिरीक्षक पुलिस गुलाम नबी मेमन ने पुष्टि की है कि सड़क अपराधों की वजह से कराची में शांति व्यवस्था को बहाल करना एक बड़ी चुनौती है। मेमन ने सिंध उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही आपराधिक घटनाओं पर काबू पाएगी। इसके अलावा पुलिस को निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने से रोकने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed