फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ramaswamy on how he gets his energy after 40 campaigns this week

US: राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतवंशी रामास्वामी ने लगाई पूरी ताकत, 40 अभियानों में लिया भाग; बोले- भाग्य...

Sun, 17 Dec 2023 07:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Dec 2023 07:54 AM IST
सार

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार रामास्वामी ने अपनी कार्यशैली के बारे में बात करते हुए कहा कि वह आयोवा में भीड़ की ऊर्जा से प्रेरित रहते हैं। बता दें, ओहायो में रहने वाले उद्यमी विवेक अगले सप्ताह भी प्रचार -प्रसार में जोरों-शोरों से जुटे रहेंगे।

विज्ञापन
Ramaswamy on how he gets his energy after 40 campaigns this week
Vivek Ramaswamy - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस पद का हर एक उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पुरजोर ताकत लगा रहा है। ऐसे में भारतीय मूल के अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी ने एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस सप्ताह शनिवार तक 42 प्रचार अभियानों में भाग लिया, जो 2024 के किसी भी अन्य उम्मीदवार से अधिक है। 

विज्ञापन


आयोवा में भीड़ की ऊर्जा से प्रेरित रहते
राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार रामास्वामी ने अपनी कार्यशैली के बारे में बात करते हुए कहा कि वह आयोवा में भीड़ की ऊर्जा से प्रेरित रहते हैं। बता दें, ओहायो में रहने वाले उद्यमी विवेक अगले सप्ताह भी प्रचार -प्रसार में जोरों-शोरों से जुटे रहेंगे। इसके लिए वह 38 अभियानों में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


शेड्यूल बहुत ही व्यस्त
भारतीय मूल के अमेरिकी नेता ने यह स्वीकार किया कि उनका शेड्यूल बहुत ही व्यस्त और कठिन है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह कैफीन मुक्त अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने माता-पिता से सीखा
उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि निर्वाचित होने का यह सही तरीका होने जा रहा है। मैं उन लोगों से दूर नहीं हूं, जिनका हम प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बल्कि कई मायनों में उन लोगों के प्रति उत्तरदायी हूं, जिनका हम प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।' उन्होंने एक बार फिर वही दोहराया जो वह पहले कह चुके हैं कि यह सब उन्होंने अपने माता-पिता से सीखा है।

अपनी किस्मत को कैसे बना...
रामास्वामी  ने कहा कि अगर आप अपनी किस्मत को कैसे बना सकते हैं तो ''W-O-R-K'' यानी कठिन काम करके। उन्होंने आगे कहा, 'यह हमेशा एक मंत्र रहा है, जिसने मेरे जीवन में मेरे लिए बहुत काम किया है, चाहे वह मेरी पढ़ाई हो, एक छात्र के रूप में हो, चाहे वह मेरे करियर में हो, एक व्यवसायी के रूप में हो और अब इस लड़ाई में।'
 
खबर के मुताबिक, येल लॉ स्कूल से स्नातक रामास्वामी का नेटवर्थ करीब 63 करोड़ डॉलर है और वह अपना अभियान ऐसे चला रहे हैं जैसे वह अपना कारोबार चला रहे हैं।


आराम के लिए बिल्कुल समय नहीं
पिछले साल की शुरुआत में रामास्वामी के साथ कंपनी स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट की सह-स्थापना करने वाले एंसन फ्रेरिक्स ने कहा कि विवेक के शेड्यूल में आराम के लिए बिल्कुल समय नहीं है। रामास्वामी को हाई स्कूल से जानने वाले फ्रेरिक्स ने कहा, 'मैं अब तक किसी से नहीं मिला हूं जो सुबह उठकर फोन कॉल लेने के दौरान वर्कआउट करता हो।' उन्होंने यह भी कहा कि रामास्वामी ने स्ट्राइव में प्रतिदिन 16 घंटे काम किया था।
 
50 करोड़ डॉलर से अधिक की कुल संपत्ति
बिजनेसवायर के हवाले से बताया कि स्ट्राइव ने एक साल से भी कम समय में 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कुल संपत्ति की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed