फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajendra Meghwar created history in Pakistan; Became first police officer of country to pass CSS

Rajendra Meghwar: पाकिस्तान में राजेंद्र मेघवार ने रचा इतिहास; CSS पास कर बने देश के पहले हिंदू पुलिस अधिकारी

Sat, 07 Dec 2024 09:11 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंध
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंध Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2024 09:11 PM IST
सार

सिविल सेवा प्राधिकरण परीक्षा सीएसएस को सफलतापूर्वक पास करने के बाद मेघवार को पाकिस्तान पुलिस सेवा (पीएसपी) के फैसलाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Rajendra Meghwar created history in Pakistan; Became first police officer of country to pass CSS
राजेंद्र मेघवार ने पाकिस्तान में रचा इतिहास। - फोटो : x/@RajaRajender

विस्तार

पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं, लेकिन पहली बार एक ऐसी खबर आई है जिसने हिंदू अल्पसंख्यकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दरअसल, सिंध प्रांत के ग्रामीण और अविकसित बदीन इलाके के राजेंद्र मेघवार पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है। वे पाकिस्तान के पहले हिंदू पुलिस अधिकारी बन गए हैं। 

विज्ञापन


सिविल सेवा प्राधिकरण परीक्षा सीएसएस को सफलतापूर्वक पास करने के बाद मेघवार को पाकिस्तान पुलिस सेवा (पीएसपी) के फैसलाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान हिंदू मंदिर प्रबंधन समिति के कृष्ण शर्मा ने उनकी सराहना करते हुए ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र ने न केवल अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, बल्कि समुदाय को भी गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि समुदाय के अन्य युवाओं को उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। 
विज्ञापन


राजेंद्र मेघवार के पास अल्पसंख्यक समुदाय की मदद का मौका
सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में काम करते हुए राजेंद्र मेघवार के पास हिंदू अल्पसंख्यकों की मदद का भी मौका है। फैसलाबाद के पुलिस अधिकारियों भी इसे गर्वीला मौका मान रहे हैं। उनका कहना है कि फोर्स में राजेंद्र मेघवार की नियुक्ति से न केवल कानून-व्यवस्था में सुधार होगा, साथ ही साथ अल्पसंख्यक समुदायों की परेशानी भी आसानी से दूर हो सकेगी। इससे पुलिस में आम जनता का भी भरोसा बढ़ेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अन्य हिंदू छात्रों ने भी पास की सीएसएस परीक्षा
राजेंद्र मेघवार के अलावा, पांच अन्य हिंदू छात्रों ने भी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इनके नाम रूप मती मेघवार, पूजा ओड, सुनील मेघवार, जीवन रिबारी और भीष्म मेघवार हैं। इन्होंने प्रतिष्ठित सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर पाकिस्तान में प्रशासनिक और नौकरशाही में बड़े पद हासिल किए हैं। रूपमती विदेश मंत्रालय में काम करना चाहती हैं। 


पुष्पा कोहली थी सिंध की पहली महिला पुलिस अधिकारी 
पहली बार पाकिस्तान के सिंध प्रांत की किसी हिंदू लड़की के रूप में पुष्पा कोहली की नियुक्ति हुई थी। प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा पास करने के बाद उन्हें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का पद मिला था। उससे पहले, पाकिस्तानी हिंदू समुदाय की सुमन पवन भोदानी को सिविल और न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed