{"_id":"63c375e3a1c8903fcc4d5b93","slug":"rain-and-snowfall-increase-trouble-in-storm-battered-california-power-outage-of-23-thousand-homes-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"California: बाढ़ से प्रभावित कैलिफोर्निया में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, 23 हजार घरों की बिजली गुल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
California: बाढ़ से प्रभावित कैलिफोर्निया में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, 23 हजार घरों की बिजली गुल
Sun, 15 Jan 2023 09:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:11 AM IST
सार
शुक्रवार को उत्तरी कैलिफोर्निया की सालिनास नदी में बाढ़ आ गई, जिससे नदी का पानी रिहायसी इलाकों में आ गया और कई घर तबाह हो गए। यहां, शनिवार तक कम से कम 24,000 को निकाला गया और 23,000 घर बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में तूफान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका का कैलिफोर्निया इन दिनों मौसम की मार झेल रहा है। तूफान ने यहां तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। खेतों में पानी भर गया है और सड़कें जलमग्न हैं। इस बीच शनिवार को फिर से हुई बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं से यहां के लोगों के लिए खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की थी कि आने वाले दिनों में दो और तूफान कैलिफोर्निया को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में शनिवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद नेशनल वेदर सर्विस ने कहा है कि लोगों को आने वाले सप्ताह में राहत मिल सकती है। क्योंकि पहले से सप्ताह के अंत तक कैलिफोर्निया में आने वाले दो तूफानों में पहली ने भारी बारिश कर दी है, जिससे चारों तरफ जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
24 हजार लोगों को निकाला गया।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी कैलिफोर्निया की सालिनास नदी में बाढ़ आ गई, जिससे नदी का पानी रिहायसी इलाकों में आ गया और कई घर तबाह हो गए। यहां, शनिवार तक कम से कम 24,000 को निकाला गया और 23,000 घर बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। कैलिफोन्रिया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने कहा कि हम कैलिफोर्निया के तूफान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
24 घंटे में 54 सेंटीमीटर बर्फ
यूसी बर्कले सेंट्रल सिएरा स्नो लैब ने शनिवार सुबह कहा कि उसे 24 घंटे में 54 सेंटीमीटर बर्फ मिली है। वहीं सेंट्रल सिएरा के लिए हिमस्खलन चेतावनी जारी की गई थी, जिसमें Lake Tahoe क्षेत्र भी शामिल है। लैब की ओर से कहा गया है कि हमने पिछले 24 घंटों में 21.3" (54 सेमी) बर्फ दर्ज की है और यह बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा, स्नोपैक गहरा है, 10 फीट (3 मीटर) बर्फ पहले से ही जमीन पर है। आशंका है कि सोमवार सुबह तक और 2-3 फीट बर्फ, अभी और जम सकती है।
19 लोगों की मौत
कैलिफोर्निया में आए तूफान में कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी में बाढ़ के पानी के कारण एक 5 वर्षीय लड़का लापता हो गया है।