फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Railway minister of Pakistan barred from Islamabad Press Club for insulting cancer patient

लंदन में मार खाने वाले पाकिस्तानी रेल मंत्री पर अपने ही देश में लगा प्रतिबंध

Wed, 04 Sep 2019 12:59 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 12:59 PM IST
सार

  • पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद पर अपने ही देश में प्रतिबंध लग गया है। 
  • राशिद पर इस्लामाबाद के प्रेस कल्ब में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
  • राशिद पर एक पत्रकार का अपमान करने का आरोप है।

विज्ञापन
Railway minister of Pakistan barred from Islamabad Press Club for insulting cancer patient
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद पर अपने ही देश में प्रतिबंध लग गया है। राशिद पर इस्लामाबाद के नेशनल प्रेस कल्ब (एनपीसी) में प्रवेश और कवरेज पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय समाचार वेबसाइट के अनुसार उनपर एक पत्रकार का अपमान करने का आरोप है, जिसका कैंसर का इलाज चल रहा है। ये फैसला एनसीपी अध्यक्ष शकील करार की जियो टीवी वीडियो पत्रकार नसीर से मुलाकात के बाद लिया गया। पत्रकार का इलाज रावलपिंडी के बेनजीर भुट्टो अस्पताल में किया जा रहा है। इस बात की जानकारी प्रेस क्लब ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।
विज्ञापन


रिलीज के मुताबिक, नसीर ने शकील करार से कहा कि हाल ही में राशिद अस्पताल के दौरे पर थे, तभी स्थानीय पत्रकार ने उनका ध्यान नसीर की ओर खींचा। इस दौरान रेल मंत्री ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे नसीर की भावनाओं को ठेस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद रावलपिंडी और इस्लामाबाद में राशिद के कवरेज पर प्रेस क्लब ने एक हफ्ते के लिए प्रवेश पर रोक लगाई। हालांकि राशिद ने किन आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, इसका खुलासा एनसीपी ने नहीं किया है। साथ ही प्रेस क्लब ने रिपोर्टरों, फोटो व वीडियो जर्नलिस्ट से इस फैसले को मानने की अपील की है।

ऐसा ही कुछ बीते साल भी हुआ था। जब राशिद रेल मंत्री के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने खुद से मिलने आई बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पत्रकार का मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया था। 


बता दें जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त किया है, तब से पाकिस्तान बौखला गया है। हर दिन उसकी ओर से अजीबो गरीब बयान आते हैं। इस दौड़ में शेख राशिद भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। उनके ऐसा करने पर उन्हें लंदन में घूंसे मारे गए और उनपर अंडे तक फेंके गए। राशिद आवामी मुस्लिम लीग पार्टी के प्रमुख हैं और हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed