फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rahul Gandhi US Visit Live Updates: Congress Leader reached US for three-day tour said this know all about it

Rahul Gandhi: तीन दिन की यात्रा के लिए US पहुंचे राहुल; बोले- सार्थक चर्चा और व्यावहारिक बातचीत के लिए उत्सुक

Sun, 08 Sep 2024 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Sep 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi US Visit Live Updates: Congress Leader reached US for three-day tour said this know all about it
Rahul Gandhi - फोटो : Facebook/Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा आज यानी रविवार से शुरू हो गई है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत राहुल टेक्सास के डलास पहुंच गए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'मेटा' पर लिखा, 'मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और व्यावहारिक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।

विज्ञापन


ऐसा होगा राहुल का कार्यक्रम

  • राहुल गांधी 10 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे
  • वे वॉशिंगटन डीसी और डालस में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे
  • एक कार्यक्रम के लिए वे टेक्सस विश्वविद्यालय भी जाएंगे

Rahul Gandhi US Visit Live Updates: Congress Leader reached US for three-day tour said this know all about it
Rahul Gandhi - फोटो : Facebook/Rahul Gandhi

सैम पित्रोदा ने बताया था पूरा कार्यक्रम
इससे पहले भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने राहुल के इस दौरे को लेकर बताया था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल का पहला अमेरिका दौरा है। पित्रोदा ने बताया था कि जब से राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं तब से भारतीय प्रवासी अध्यक्ष के तौर पर उन्हें प्रवासी भारतीयों, राजनयिकों, कारोबारी नेताओं और अंतरराष्ट्रीय मीडिया से राहुल गांधी के साथ बातचीत करने के लिए कई अनुरोध मिले थे। इसलिए वे यहां टेक्सास विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। वहां एक बड़ी सामुदायिक सभा होगी। हम कुछ तकनीकी विशेषज्ञों से भी मिलेंगे और डलास क्षेत्र के नेताओं के साथ रात्रिभोज करेंगे। पित्रोदा ने बताया था कि अगले दिन राहुल गांधी वॉशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे, जहां वे थिंक टैंक, नेशनल प्रेस क्लब और अन्य लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

लोकसभा चुनाव में राहुल दो सीटों से जीते हैं
राहुल गांधी पांच बार सांसद रह चुके हैं और अभी रायबरेली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो पहले उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। लोकसभा चुनाव में राहुल दो सीटों से जीते हैं, लेकिन उन्होंने केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने पहली 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से जीत हासिल कर लोकसभा में प्रवेश किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed