फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   RAHUL Gandhi said India, China relationship is going to be 'tough

Stanford: ‘भारत-चीन के संबंध जटिल, इन्हें सुधारना आसान नहीं’, US में छात्रों से बोले राहुल गांधी

Thu, 01 Jun 2023 02:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 01 Jun 2023 02:46 PM IST
सार

एक छात्र ने जब उनसे पूछा कि आप अगले 5-10 वर्षों में भारत-चीन संबंधों को कैसे विकसित होते हुए देखते हैं? इस पर राहुल ने जवाब दिया कि दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध कठिन है। इन्हें सुधारना आसान नहीं है।

विज्ञापन
RAHUL Gandhi said India, China relationship is going to be 'tough
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन संबंध को लेकर कहा कि चीन के दवाब में आकर भारत पीछे नहीं हठ सकता है। दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध जटिल हैं। ये सुधरने वाले नहीं हैं। गौरतलब है, राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका आए हुए हैं। वह यहां तीन शहरों का दौरा करेंगे। इस बीच, उन्होंने बुधवार रात कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। 

विज्ञापन

एक छात्र ने जब उनसे पूछा कि आप अगले 5-10 वर्षों में भारत-चीन संबंधों को कैसे विकसित होते हुए देखते हैं? इस पर राहुल ने जवाब दिया कि दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध कठिन है। इन्हें सुधारना आसान नहीं है। चीन ने हमारे कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर चीन समझता है कि भारत को कमजोर कर सकता है, तो ऐसा कुछ होने वाला नहीं है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- 'मेरी जासूसी हो रही': US में टेक उद्यमियों के सामने बोले राहुल, अचानक अपना फोन निकाल कहा- हैलो मिस्टर मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है, जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई घातक झड़प के बाद द्विपक्षीय संबंध तनाव में आ गए थे। भारत ने कहा है कि जब तक सीमा क्षेत्र में शांति नहीं होगी तब तक द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूस के साथ अपने संबंध रखने की भारत की नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रूस के साथ हमारे अलग संबंध हैं। रूस पर हमारी कुछ निर्भरताएं हैं। इसलिए, इस मामले में मैं भारत सरकार के साथ ही हूं। उन्होंने आगे कही कि भारत काफी बड़ा देश है, उसे अपने हित के लिए अवसरों की तलाश करनी होगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि तरक्की के लिए अन्य देशों के साथ संबंध बनाए रखने जरूरी है। इसलिए हम हमेशा सबसे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे ताकि संतुलन बना रहे।



इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। वे यहां के तीन शहरों का दौरा करेंगे। हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और संगठन के अन्य सदस्यों ने किया था। सैन स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करने के बाद राहुल वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों तथा संस्थानों से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed