{"_id":"6afd9d55fab4ddcf9f0871c4","slug":"rahul-gandhi-on-india-economy-unemployment-and-democracy-at-columbia-university-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत आर्थिक संकट में घिरा': फिर विदेश में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-बेरोजगारी से युवा परेशान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'भारत आर्थिक संकट में घिरा': फिर विदेश में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-बेरोजगारी से युवा परेशान
Wed, 18 Nov 2026 06:13 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, न्यूयॉर्क।
पीटीआई, न्यूयॉर्क।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:13 PM IST
सार
राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी, दलित और किसान करीब एक दशक से अलग-अलग मुद्दों पर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने भारत की चुनौतियों को वैश्विक आर्थिक व्यवस्था से भी जोड़ा और चीन का उदाहरण दिया। राहुल गांधी भारत के भविष्य को लेकर आशावादी हैं, लेकिन उनका मानना है कि अगले पांच से दस साल देश के लिए बेहद अहम हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में उन्होंने कहा कि भारत में बेरोजगारी की समस्या बहुत बड़ी है और युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की समस्या को मीडिया भले ही नजरअंदाज कर दे, लेकिन हकीकत इससे नहीं बदलने वाली।
उन्होंने भारत में पिछले करीब एक दशक से जारी अलग-अलग समुदायों के विरोध प्रदर्शनों, लोकतंत्र और वैश्विक आर्थिक बदलावों पर भी अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने आगाह किया कि अगर अगले पांच या दस साल भी ऐसे ही निकल गए तो देश बड़ी मुश्किल में पड़ सकता है।
भारत में विरोध प्रदर्शन अचानक क्यों बढ़े?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला अचानक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता का केंद्रीकरण बढ़ने के साथ अलग-अलग समूह अपने-अपने स्तर पर विरोध करते रहे हैं। यह प्रक्रिया करीब एक दशक से चल रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की बड़ी मात्रा में जमीन ली गई और इसके खिलाफ उन्होंने विरोध किया। हालांकि, ये प्रदर्शन मुख्यधारा में ज्यादा चर्चा का विषय नहीं बने। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ काम करती रही है और उनके मुद्दों से जुड़ी रही है।
विज्ञापन
अलग-अलग समुदायों के विरोध पर भी राहुल ने की बात
राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों की बड़ी मात्रा में जमीन ली गई और वे इसके खिलाफ लगातार विरोध करते रहे हैं। हालांकि, मुख्यधारा में उनकी आवाज को ज्यादा जगह नहीं मिली। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय भी अपने मुद्दों को लेकर विरोध करता रहा, लेकिन शुरुआती दौर में उसकी आवाज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
राहुल गांधी ने बड़े किसान आंदोलनों को लेकर कहा कि लोग अब उन प्रदर्शनों को भूल गए हैं। उनके मुताबिक, समय के साथ विरोध का दायरा बढ़ा और ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए।
यह भी पढ़ें: आतंकवाद-रोधी सम्मेलन: राष्ट्रीय सुरक्षा में हाइब्रिड खतरा, 'सीमा-पार आतंकवाद' पर मंथन; 19 नवंबर को कार्यक्रम
राहुल गांधी ने रोजगार को लेकर क्या कहा?
भारत में लोकतंत्र और विविधता में कथित गिरावट से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि दुनिया के कई देशों में एक जैसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं। उन्होंने अमेरिका, ब्राजील और फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि इन देशों में भी अलग-अलग रूपों में ऐसी स्थितियां दिखाई दे रही हैं। उनके मुताबिक, भारत में हो रही घटनाओं को दुनिया के बाकी हिस्सों में हो रहे बदलावों से अलग करके नहीं देखा जा सकता।
इसके पीछे वैश्विक आर्थिक व्यवस्था की भी भूमिका है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत, अमेरिका और फ्रांस जैसे देश अपने ब्लू कॉलर यानी श्रमिक वर्ग के लिए रोजगार उपलब्ध कराने में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, चीन को अपने श्रमिक वर्ग के लिए रोजगार उपलब्ध कराने में इस तरह की परेशानी नहीं दिख रही है।
इन देशों से भारत को आगे मानते हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि भारत की लागत कम है और यहां आबादी भी ज्यादा है। भारतीय लोग काफी मुश्किलों और तकलीफों का सामना करने की क्षमता रखते हैं। उनके मुताबिक, अगर कुछ बड़ा बनाना है तो इस तरह की क्षमता की जरूरत होती है। राहुल गांधी ने कहा कि वह भारत के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं, लेकिन उन्हें चिंता है कि देश अपना समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने आगाह किया कि अगर अगले पांच या दस साल भी इसी तरह निकल गए तो भारत वास्तव में बड़ी मुश्किल में फंस सकता है।