फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rahul Gandhi in us, says Within minutes of election result, nobody in India was scared of BJP

US: राहुल गांधी ने संघ और पीएम पर जमकर बोला हमला, कहा- चुनाव नतीजे आते ही भाजपा और प्रधानमंत्री का डर कम हुआ

Mon, 09 Sep 2024 10:23 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2024 10:23 AM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने आपसे जो भी कहा वो सब संविधान में है। आधुनिक भारत की नींव संविधान है। चुनाव में लोगों ने जो स्पष्ट रूप से समझा और मैंने देखा कि जब मैं संविधान का मुद्दा उठाता था, तो लोग समझते थे कि मैं क्या कह रहा था।

विज्ञापन
Rahul Gandhi in us, says Within minutes of election result, nobody in India was scared of BJP
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


भारत विचारों की बहुलता: नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी ने कहा, ‘आरएसएस का मानना है कि भारत एक विचार है। वहीं हमारा मानना है कि भारत विचारों की बहुलता है। हमारा मानना है कि सभी को भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए, सपने देखने की अनुमति दी जानी चाहिए और उनकी जाति, भाषा, धर्म, परंपरा या इतिहास की परवाह किए बिना उन्हें जगह दी जानी चाहिए। ये लड़ाई है और ये लड़ाई चुनाव में तब और स्पष्ट हो गई जब भारत के लाखों लोगों ने स्पष्ट रूप से समझ लिया कि भारत के प्रधानमंत्री भारत के संविधान पर हमला कर रहे हैं।’
विज्ञापन


आधुनिक भारत की नींव संविधान
उन्होंने कहा, ‘मैंने आपसे जो भी कहा है, वह सब संविधान में है। आधुनिक भारत की नींव संविधान है। चुनाव में लोगों ने जो स्पष्ट रूप से समझा और मैंने देखा कि जब मैं संविधान का मुद्दा उठाता था, तो लोग समझते थे कि मैं क्या कह रहा था। वे कह रहे थे कि भाजपा हमारी परंपरा पर हमला कर रही है, हमारी भाषा पर हमला कर रही है, हमारे राज्यों पर हमला कर रही है, हमारे इतिहास पर हमला कर रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी’
उन्होंने आगे कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात, उन्होंने जो समझा वह यह था कि जो कोई भी भारत के संविधान पर हमला कर रहा है, वह हमारी धार्मिक परंपरा पर भी हमला कर रहा है। इसलिए संसद में अपने पहले भाषण में मैंने अभयमुद्रा के बारे में बात की। यह निर्भयता का प्रतीक है और यह हर एक भारतीय धर्म में मौजूद है। जब मैं यह कह रहा था, तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी। वे नहीं समझते और हम उन्हें समझाने जा रहे हैं।’
 

‘भाजपा का डर गायब हुआ’
नेता विपक्ष ने भाजपा पर हमला करते कहा, ‘दूसरी बात यह हुई कि भाजपा का डर गायब हो गया। हमने देखा कि चुनाव परिणाम के तुरंत बाद, कुछ ही मिनटों में, भारत में कोई भी भाजपा या भारत के प्रधानमंत्री से नहीं डरता था। इसलिए ये बहुत बड़ी उपलब्धियां हैं, राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की नहीं। ये भारत के लोगों की बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने लोकतंत्र को समझा, जिन्होंने यह समझा कि हम अपने संविधान पर हमला स्वीकार नहीं करने वाले हैं। हम अपने धर्म, अपने राज्य पर हमला स्वीकार नहीं करने वाले हैं।’

भारतीय प्रवासियों को लेकर कही ये बात
अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों के बारे में उन्होंने कहा कि जब वे भारत से इस देश में आए थे तो संविधान, सम्मान और विनम्रता के मूल्यों के साथ आए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय अमेरिका में प्यार और स्नेह के साथ रहने आए।




उन्होंने कहा, 'मैं डलास में लोगों से बात कर रहा हूं और आप कौन हैं? आप भारत से आए लोग हैं और जिन मूल्यों का मैं वर्णन कर रहा हूं- संविधान के मूल्य, सम्मान के मूल्य, विनम्रता के मूल्य। आप उन्हें अपने दिल में रखते हैं, यह सब आपके खून में हैं। इसलिए, जब आप इस देश में आए, तो आप अहंकार के साथ नहीं आए, आप विनम्रता के साथ आए, आप घृणा के साथ नहीं आए, आप प्यार और स्नेह के साथ आए, आप अनादर के साथ नहीं आए। '

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed